एक्सप्लोरर

Joe Biden ने लाइव टीवी पर लगवाया कोरोना का टीका, कहा- पूरी तरह से सुरक्षित है वैक्सीन-चिंता की कोई बात नहीं

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया जिसे फाइजर और बायोनटेक ने मिलकर तैयार किया है. इसका लाइव प्रसारण भी किया गया. गौरतलब है कि अमेरिका में फाइजर की कोरोना वैक्सीन को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है.

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से कोरोना वायरस वैक्सीन का टीका लगवाया.  बाइडन को टीका लगाने का लाइव प्रसारण भी किया गया. उन्हें अभी वैक्सीन की पहली डोज दी गई है. कुछ दिन बाद बाइडन को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे से वह पूरी तरह सुरक्षित हो जाएं. इस दौरान बाइडन ने कहा कि वो अमेरिका के नागरिकों को बताना चाहते हैं कि ये वैक्सीन उनके लिए पूरी तरह से “सुरक्षित” है.

 इसी के साथ बाइडन उन नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्होंने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई है. उनसे पहले उप राष्ट्रपति माइक पेंस और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैन्सी पेलोसी भी कोरोना वैक्सीन की एक-एक डोज ले चुके हैं.

जनवरी 2021 से आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी कोरोना वैक्सीन

डेलवारे में क्रिस्टियाना केयर अस्पताल में नर्स ने बाइडन को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जिसे फाइजर और बायोनटेक ने मिलकर तैयार किया है. गौरतलब है कि अमेरिका में फाइजर की कोरोना वैक्सीन को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है. अमेरिका में जनवरी से कोरोना वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होने की संभावना है.

बाइडन ने ट्वीट कर लोगों से कहा चिंता की कोई बात नहीं है

बाइडन ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद एक ट्वीट भी किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, ‘ कोरोना महामारी से बचाने के ले वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने काफी प्रयास किया है, उसे हम कभी नहीं भूल सकते हैं. हम सभी के शुक्रगुजार हैं’. वहीं वैक्सीनेशन के लाइव प्रसारण को लेकर उन्होंने लिखा कि अमेरिका के लोगों में वैक्सीन के प्रति विश्वास जागृत करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था. बाइडन ने कहा कि, ‘ हम जनता को यह बताना चाहते हैं कि चिंता की कोई बात नहीं है और वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है.’ उन्होंने अमेरिकी जनता से अपील की कि वह बिना किसी डर के कोरोना वैक्सीन लगवाएं.

कोरोना से सबसे ज्यादा अमेरिका हुआ प्रभावित

बता दें कि कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. फिलहाल दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 77,172,237 हो गई है. इस जानलेवा बिमारी ने अभी तक 1,699,644 लोगों की जिंदगी छिन ली है. वहीं अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रभाव दिखा है. अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या 18,267, 579 हो गई है और अब तक 3,24,404 लोगो कोरोना के कारण मौत की नींद सो चुके हैं.

ये भी पढ़ें

Corona World Update: दुनियाभर में कोरोना का आंकड़ा 8 करोड़ के करीब जा पहुंचा, अब तक 17 लाख से अधिक लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
होर्मुज में आर-पार की जंग! ट्रंप की फीस वसूली की धमकी पर भड़का ईरान, कहा - 'नियमों नहीं माने तो...'
होर्मुज में आर-पार की जंग! ट्रंप की फीस वसूली की धमकी पर भड़का ईरान, कहा - 'नियमों नहीं माने तो...'
होर्मुज पर अब 20% वसूली से डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, नए प्लान का किया ऐलान, बोले- मिडिल ईस्ट…
होर्मुज पर अब 20% वसूली से डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, नए प्लान का किया ऐलान, बोले- मिडिल ईस्ट…
मुजफ्फराबाद कूच से 24 घंटे पहले पाक का 78 साल पुराना नैरेटिव ध्वस्त, आजादी के नारों से गूंज रहा रावलकोट
मुजफ्फराबाद कूच से 24 घंटे पहले पाक का 78 साल पुराना नैरेटिव ध्वस्त, आजादी के नारों से गूंज रहा रावलकोट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget