एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन का खूंखार कुत्ता सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों के लिए बना खतरा, 10 बार काट चुका है

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कुत्ते 'कमांडर' ने अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को कम से कम 10 बार काटा है. जिसके बाद उसे डेलवेयर भेज दिया गया है.

US President Dog: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कुत्ते कमांडर ने अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को कम से कम 10 बार काटा है. वाशिंगटन स्थित रूढ़िवादी समूह ज्यूडिशियल वॉच के हाथ लगे ईमेल में बताया गया कि एक अधिकारी को कमांडर ने बाजू और जांघ पर काट लिया था, उसे व्हाइट हाउस की मेडिकल टीम अस्पताल लेकर गई. 

रूढ़िवादी समूह ज्यूडिशियल वॉच के ईमेल से पता चलता है कि 2 साल के कमांडर को व्हाइट हाउस में अपने नए परिवेश में ढलने में परेशानी हो रही है. बाइडेन के जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने एक अन्य एजेंट को बायीं जांघ पर काट लिया था. उस वक्त कंमाडर प्रथम महिला जिल बाइडेन के साथ घूम रहा था. ईमेल के अनुसार, अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 तक कंमाडर के काटने की छह घटनाएं ऐसी थी जिनमें अधिकारियों को मेडिकल हेल्प की जरूरत पड़ी थी. 

बाइडन के कुत्ते कमांडर परेशानी पैदा करने वाला पहला कुत्ता नहीं है. इससे पहले मार्च 2021 में बाइडेन के कुत्ते मेजर ने व्हाइट हाउस के एक स्टाफ सदस्य को काट लिया था.

स्थिति को को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे है बाइडन
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एलिजाबेथ अलेक्जेंडर के अनुसार व्हाइट हाउस परिसर परिवार के पालतू जानवरों के लिए एक अलग तरह का और तनावपूर्ण वाली जगह है और बाइडन परिवार इस स्थिति को सभी के लिए बेहतर बनाने के तरीकों पर काम कर रहा है. व्हाइट हाउस ने 2 साल के जर्मन शेफर्ड के दौड़ने और व्यायाम करने के लिए निर्दिष्ट क्षेत्र स्थापित किए हैं. 

कमांडर को डेलवेयर भेजा गया
सीक्रेट सर्विस के मुख्य प्रवक्ता एंथोनी गुग्लिल्मी कहा, "हम अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई को बेहद गंभीरता से लेते हैं. उन्होंने आगे कहा, "बाइडन को दिसंबर 2021 में अपने भाई जेम्स से उपहार के रूप में कुत्ता कमांडर मिला था और यह जर्मन शेफर्ड नस्ल का है."  एंथोनी गुग्लिल्मी ने बताया कि व्हाइट हाउस के अधिकारियों और सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को काटने की घटनाओं के बाद कमांडर को डेलवेयर में दोस्तों के पास रहने के लिए भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: Watch: गलती से जेलेंस्की को व्लादिमीर पुतिन बता बैठे जो बाइडेन, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget