एक्सप्लोरर

Imran Khan: इमरान खान की हत्या के प्रयास की जांच कर रही जेआईटी के चीफ सस्पेंड, छानबीन का काम बंद

JIT Stops Working: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले की जांच कर रहे संयुक्त जांच दल (जेआईटी) के प्रमुख को सेवा से निलंबित किए जाने के बाद जेआईटी ने काम करना बंद कर दिया है.

Assassination attempt on Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आजादी मार्च के दौरान 3 नवंबर को जानलेवा हमला हुआ था. हमले में इमरान खान बुरी तरह जख्मी हो गए थे. उनके दाहिने पैर में गोली लगी थी. इस मामले की जांच के लिए गठित संयुक्त जांच दल जेआईटी को सौंपी गई थी. हमले की जांच कर रहे जेआईटी के प्रमुख को सेवा से निलंबित किए जाने के बाद जेआईटी ने काम करना बंद कर दिया है. 

इमरान खान को कब लगी गोली

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान के दाहिने पैर में गोली लगी थी. इमरान पर जानलेवा हमला उस समय हुआ था जब वह जल्द चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ एक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान इमरान वजीराबाद इलाके में एक कंटेनर-माउंटेड ट्रक पर खड़े हुए थे तभी दो बंदूकधारियों ने उन पर और अन्य लोगों पर गोलियों की बौछार कर दी थी. इमरान खान ने अपनी हत्या की कथित साजिश रचने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर को जिम्मेदार ठहराया था.

जेआईटी टीम ने क्यों बंद किया काम

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘संघीय सेवा न्यायाधिकरण द्वारा लाहौर के पुलिस प्रमुख गुलाम महमूद डोगर को निलंबित करने के संघीय सरकार के फैसले को अनुमति देने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या के प्रयास की जांच करने वाली जेआईटी अब काम नहीं कर रही है.’’

सरकार और पंजाब प्रशासन के बीच विवाद

लाहौर पुलिस प्रमुख के रूप में डोगर की नियुक्ति को लेकर शाहबाज शरीफ सरकार और पंजाब प्रशासन के बीच विवाद हुआ था, पंजाब में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू) के साथ गठबंधन में शासन कर रही है.

वरिष्ठ अधिकारी ने क्या कहा

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि संघीय सेवा न्यायाधिकरण द्वारा जेआईटी के प्रमुख बनाए गए लाहौर के पुलिस प्रमुख गुलाम महमूद डोगर को निलंबित करने के लिए संघीय सरकार ने अनुमति दी थी. उन्होंने ये भी बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चौधरी परवेज इलाही जल्द ही जेआईटी के नए प्रमुख को नामित करेंगे, अगर डोगर को जेआईटी प्रमुख के रूप में बनाए रखने के लिए कानून में कोई प्रावधान नहीं है.

ये भी पढ़ें: Imran Khan Shot: Benazir Bhutto की तरह ही इमरान पर जानलेवा अटैक, Pakistan में लौटा खूनी हिंसा का दौर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
जम्मू-कश्मीर के 101 छात्र ईरान से पहुंचेंगे भारत, 90 ने पार की अजरबैजान सीमा, रेस्क्यू अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के 101 छात्र ईरान से पहुंचेंगे भारत, 90 ने पार की अजरबैजान सीमा, रेस्क्यू अभियान जारी
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
Donald Trump: 'मजे के लिए हमला कर सकता हूं', ट्रंप ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर अटैक की फिर दी धमकी
'मजे के लिए हमला कर सकता हूं', ट्रंप ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर अटैक की फिर दी धमकी

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद सबसे पहले मैच में न्यूजीलैंड की करारी हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में न्यूजीलैंड की हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
Embed widget