एक्सप्लोरर

Japan: टोक्यो छोड़ने के लिए प्रति बच्चा वन मिलियन येन देने जा रहा है जापान, जानें क्या है वजह

Tokyo: टोक्यो के जनसंख्या घनत्व को कम करने के लिए यहां के लोगों को देश के कम लोकप्रिय हिस्सों में भेजा जाएगा ताकि वे छोटे शहरों में नया जीवन शुरू कर सकें. इसके लिए उन्हें पैसे भी मिलेंगे.

Japan News: जापान की सरकार ग्रेटर टोक्यो से दूर बसने के लिए के लिए परिवारों को प्रति बच्चा वन मिलियन येन (लगभग 6,34,377 रुपये) देने जा रही है. इसे एक बड़े प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है. इस योजना के तहत सरकार लोगों को छोटे शहरों और गांवों की ओर ले जाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. 

बता दें कि स्थानांतरण शुल्क प्रोत्साहन इस साल अप्रैल में पेश किया जाएगा. इससे पहले यह 2019 में पेश किया गया था और इसका उद्देश्य बच्चों को बड़े होने के लिए उन क्षेत्रों में जाने के लिए प्रोत्साहित करना है, जहां जन्म दर कम रही है. 

द गार्जियन ने जापानी मीडिया के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सरकार इस पहल से देश के अविकसित इलाकों को विकास के राह पर ले जाना चाहती है. गौरतलब है कि सरकार की इस पहल से 35 मिलियन की आबादी वाले टोक्यो से थोड़ा दबाव आने वाले दिनों में कम होगा. 

इस योजना को लागू करने से पहले सरकार का मानना है कि टोक्यो के जनसंख्या घनत्व को कम करने के लिए यहां के लोगों को देश के कम लोकप्रिय हिस्सों में भेजा जाएगा. इससे वे छोटे शहरों में नया जीवन शुरू कर सकेंगे. बताया जा रहा है कि जापान सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवारों को ग्रेटर टोक्यो छोड़ बाहर जाना होगा. इसके साथ ही कहा गया है कि शहर की सीमाओं को छोड़ पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वालों को भी प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा. 

कोविड महामारी में कम हुई थी आबादी 

बता दें कि कोविड महामारी के कारण, टोक्यो की आबादी पिछले साल पहली बार कम हुई थी, लेकिन इतनी कम नहीं हुई कि सरकार को अपनी योजना में बदलाव करना पड़े. सरकार का मानना है कि इस तरह का कदम लोगों को देश के "अनफैशनेबल" हिस्सों में रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक है. 

सरकार का 2027 तक का लक्ष्य 

रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में, 1,184 परिवारों को पुनर्वास सहायता प्राप्त हुई. प्रोत्साहन कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले परिवारों की संख्या 2019 में 71 और 2020 में 290 थी. सरकार का लक्ष्य 2027 तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानांतरित परिवारों की संख्या को बढ़ाकर 10,000 करना है. 

ये भी पढ़ें: 'साऊथ कोरिया के साथ न्यूक्लियर एक्सरसाइज का अभी नहीं है कोई इरादा', दावों के बीच यूएस ने स्पष्ट की स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में सबसे ताकतवर हमला! अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर बरसाए बम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दी चेतावनी
ईरान में सबसे ताकतवर हमला! अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर बरसाए बम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दी चेतावनी
Chinese Boats: मिडिल ईस्ट की जंग के बीच कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Israel-US Iran War Live: सऊदी एयर बेस पर ईरान का हमला, 5 अमेरिकी रिफ्यूलिंग प्लेन को बनाया गया निशाना
Live: सऊदी एयर बेस पर ईरान का हमला, 5 अमेरिकी रिफ्यूलिंग प्लेन को बनाया गया निशाना
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget