एक्सप्लोरर

जापान ने उत्तर कोरिया पर लगाया नया एकतरफा बैन

जापान पहले ही उत्तर कोरिया की विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों और किम जोंग उन शासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा चुका है. इसके साथ ही दोनों देशों के नागरिकों के एक-दूसरे के देशों में आवाजाही पर भी रोक है.

टोक्यो: जापान सरकार ने उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के मद्देनजर कदम उठाते हुए शुक्रवार को उत्तर कोरिया पर नए एकतरफा प्रतिबंध लगाए हैं. इन नए प्रतिबंधों में प्योंगयांग की कंपनियों की संपत्तियां फ्रीज करना भी शामिल है.

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जापान की तरफ से उत्तर कोरिया पर की गई दंडात्मक कार्यवाहियों की लंबी सूची से इतर ये नए प्रतिबंध लगाए गए हैं. जापान पहले ही उत्तर कोरिया की विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों और किम जोंग उन शासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा चुका है. इसके साथ ही दोनों देशों के नागरिकों के एक-दूसरे के देशों में आवाजाही पर भी रोक है.

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि सरकार ने उत्तर कोरिया की 19 और कंपनियों की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है. इसमें वित्तीय सेवाओं की कंपनियां, कोयला और तेल व्यापारी, जहाज और विदेशों में कामगारों की सप्लाई करने वाली कंपनियां शामिल हैं.

जापान सरकार के इस नए ऐलान से उत्तर कोरिया की जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनकी संख्या बढ़कर 56 हो गई है. इसके साथ ही 62 लोगों को भी ब्लैक लिस्ट किया गया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी इनमें से कई लोगों और इकाइयों पर प्रतिबंध लगाए हैं.

सुगा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये नए प्रतिबंध शुक्रवार से प्रभावी हो गए हैं और यह उत्तर कोरिया की भड़कावे वाली गतिविधियों के कारण लगाए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget