एक्सप्लोरर

जापान में एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, दूसरे विमान से टकराने पर प्लेन बनी आग का गोला, 5 की मौत, पढ़ें यात्रियों की आपबीती

Japan Plane Fire: जापान एयरलाइंस विमान में टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर मौजूद कोस्ट गार्ड प्लेन से टकराने के कारण आग लग गई. इसमें 350 से ज्यादा य़ात्री सवार थे.

Japan Plane Fire: भूकंप से तबाह जापान में मंगलवार (2 जनवरी) को बड़ा हादसा सामने आया. टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट की रनवे (हवाईपट्टी) पर एक विमान में लैंडिंग के वक्त आग लग गई. इसमें 350 से अधिक यात्री सवार थे और ये सभी सुरक्षित हैं.

जापान के एनएचके टीवी के अनुसार, एयरपोर्ट पर यात्री विमान कोस्ट गार्ड प्लेन (तटरक्षक विमान) से टकरा गया और इसमें आग लग गई. इसमें कोस्ट गार्ड प्लेन में सवार पांच क्रू मेंबर की मौत हो गई. एक शख्स घायल है. 

पीएम ने क्या कहा?

एनएचके टीवी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के हवाले से बताया कि प्लेन में मौजूद 367 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर सुरक्षित निकाल लिए गए. जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि पांच लोगों की जान जाना बेहद अफसोसजनक और परेशान करने वाला है. मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

जापान में एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, दूसरे विमान से टकराने पर प्लेन बनी आग का गोला, 5 की मौत, पढ़ें यात्रियों की आपबीती

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक कोस्ट गार्ड प्लेन जापान में आए भूकंप से प्रभावित जगहों पर सामान सप्लाई करने जाने वाला था. 

इस हादसे से एक दिन पहले ही सोमवार (1 जनवरी) को जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में एक के बाद एक भूकंप के कई झटके महसूस किये गए थे, एक भूकंप तो सबसे अधिक 7.6 तीव्रता का था. भूकंप से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई.

यात्री ने क्या कहा?
हादसे के कई वीडियो सामने आए है. इसमें देखा जा सकता है कि जापान एयरलाइंस का विमान टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर लैंड करते समय यहां मौजूद कोस्ट गार्ड प्लेन से टकरा जाता है. इसके बाद आग लग जाती है. 

स्काटलैंड के अखबार Aftonbladet से बात करते हुए जापान एयरलाइंस के विमान में पिता और बहन के साथ यात्रा कर रहे Swede Anton Deibe ने कहा कि पूरे कैबिन कुछ ही देर में धुएं से भर गया. इसके बाद आपातकालीन दरवाजे खोले गए और हम बाहर निकले.

वहीं एक अन्य महिला यात्री ने एनएचके से बात करते हुए कहा कि मुझे लगा कि मैं बच नहीं पाऊंगी.

कैसे समय हादसा सामने आया?
ये हादसा ऐसे समय पर सामने आया है जब लोग नई साल के बाद छुट्टियां मनाकर देश लौट रहे हैं. जापान टाइम्स के मुताबिक  हानेडा एयरपोर्ट जापान के सबसे व्यस्त हवाई में से एक है. 

ये भी पढ़ें- Japan Plane Fire: जापान में लैंड करते समय प्लेन में लगी आग, दूसरी विमान से टकराने की वजह से हुआ हादसा, 379 यात्रियों की क्या है स्थिति, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली खामेनेई को विदाई देने उमड़ा ईरान, भारत की तरफ से अता हसनैन-पबित्रा मार्गेरिटा ने दी श्रद्धांजलि
खामेनेई को विदाई देने उमड़ा ईरान, भारत की तरफ से अता हसनैन-पबित्रा मार्गेरिटा ने दी श्रद्धांजलि
अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले भावुक ईरान, 14 महीने की पोती के ताबूत ने भी नम कीं आंखें
अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले भावुक ईरान, 14 महीने की पोती के ताबूत ने भी नम कीं आंखें
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
खामेनेई की अंतिम सलामी से ठीक पहले ईरान ने दी जंग की धमकी! तेहरान बोला- शांति समझौते का नहीं...
खामेनेई की अंतिम सलामी से ठीक पहले ईरान ने दी जंग की धमकी! तेहरान बोला- शांति समझौते का नहीं...

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget