एक्सप्लोरर

Italian Mafia Arrested: वो कुख्यात माफिया जिसके पकड़े जाने पर इटली की पीएम ने भी मनाया जश्न

अपराध विशेषज्ञ अन्ना सर्गी ने डेनारो की गिरफ्तारी पर कहा कि वह सिसिलियन माफियाओं के आखिरी व्यक्ति हैं जिनके पास 1990 में इटली की सरकार-माफियाओं के बीच हुए पैक्ट के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है.

Italian Mafia Arrested: इटली पुलिस ने सोमवार (16 जनवरी) को इटली के सबसे वॉन्टेड क्रिमिनल को गिरफ्तार कर लिया. पूरी इटली की पुलिस इसकी पिछले 30 सालों से तलाश कर रही थी. इसके पकड़े जाने पर इटली की पुलिस से लेकर इटली की पीएम तक ने चैन की सांस ली. पकड़ा गया व्यक्ति कोई और नहीं 1993 से वॉन्टेड माफिया बॉस माटेओ मेस्सिना डेनारो था. 

इटली की पुलिस ने जब इस डॉन को गिरफ्तार किया तो 60 वर्षीय डेनारो सिसिली के एक प्राइवेट क्लीनिक में एंड्रिया बोनाफेड के फर्जी नाम से पिछले एक साल से थेरेपी ले रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने जब डेनारो को गिरफ्तार किया तो उसने पुलिस का कोई विरोध नहीं किया. यह माफिया कितना कुख्यात था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी गिरफ्तारी के बाद इटली की पीएम ने इसकी गिरफ्तारी को इटली की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि बता दिया. 

क्यों फरार था डेनारो?
डेनारो का नाम अखबार की सुर्खियों, और पुलिस की किताबों में तब आया जब उसने इटली में एंटी माफिया मजिस्ट्रेट जियोवन्नी फाल्कोन और पाओलो बोरसेलिनो की गोली मारकर हत्या कर दी. 1992 के बरस में फाल्कोन के नाम से इटली अंडरवर्ल्ड के माफिया थर-थर कांपते थे. उनकी हत्या के बाद डेनारो का नाम जंगल में आग की तरह फैल गया. 

डेनारो पर आरोप है कि फाल्कोन की हत्या के बाद डेनारो यहीं नहीं रुका 1993 में उसने इटली के अंडरवर्ल्ड की गैंगवॉर में रोम, फ्लोरेंस और मिलान जैसे शहरों में अपने विरोधियों पर बम धमाके किए. इसके अलावा उसने अपने ही गैंग के एक सहयोगी के सरकारी गवाह बनने पर उसके 11 साल के बेटे को अगवा कर लिया.  

कितने सालों से था फरार
इटली की अदालत ने 2002 में उसको उसके अपराधों के लिए आजीवन कैद की सजा सुनाई थी, लेकिन वह 1993 से ही पुलिस की गिरफ्त से फरार था. पुलिस ने डेनारो को आज 30 सालों बाद गिरफ्तार किया है. 

कौन है डेनारो, कहां पैदा हुआ था? 
माटेओ मेस्सिना डेनारो का जन्म 1962 में इटली के सबसे महत्वपूर्म शहर सिसिली के कैस्टेल्वेट्रानो में हुआ था. डेनारो सिसली के संपन्न घर से आता था, उसके पिता भी माफिया थे और उन्होंने सिसली में अपना अवैध पैसा वेस्ट, विंड एनर्जी और खुदरा क्षेत्रों में लगा रखा था. डेनारो भी अपने पिता के ही रास्ते पर आगे बढ़ा. 

अहम खुलासे कर सकता है डॉन
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पकड़ा गया माफिया बॉस माटेओ मेस्सिना डेनारो पूछताछ में बड़े खुलासे कर सकता है. वह इटली और यूरोप के माफियाओं के बारे में अहम खुलासे कर सकता है. 

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसेक्स विश्वविद्यालय में अपराध विशेषज्ञ अन्ना सर्गी ने डेनारो को इटली के सिसिलियन माफियाओं की सबसे आखिरी पीढ़ी का कुख्यात व्यक्ति कहा. उन्होंने कहा कि डेनारो ही वह आखिरी व्यक्ति है जिसके पास 1990 में इटली की सरकार-माफियाओं के बीच हुए गुप्त पैक्ट के बारे में बताने के लिए कुछ है. 

सिसली के अंडरवर्ल्ड पर ही बनीं थी प्रसिद्ध गॉड फॉदर मूवी
इटली का डॉन माटेओ मेस्सिना डेनारो को सिसली की गॉड फादर मूवी का रियल कैरेक्टर कहा जा सकता है. सिसली के ही माफियाओं पर 1972 में गॉड फादर मूवी बनाई गई थी. जिसमें इटली के अंडरवर्ल्ड के बारे में सिनेमाई तरीके से बताने की कोशिश की गई थी. 

क्यों खुश हुईं इटली की पीएम जार्ज मेलोनी?
डेनारो की अहमियत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसके पकड़े जाने की पुष्टि होने के बाद पीएम ने इसे इटली की सबसे बड़ी जीत बताया. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी के बाद इटली के लोग सड़कों पर तालियां बजाते हुए उतर आये.

Kashmir Issue: पाकिस्तानी पत्रकार ने PM शहबाज को फटकारा, कहा- कश्मीर भूलकर भारत से दोस्ती करो..हालात सुधरेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत, मच गया हड़कंप

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget