एक्सप्लोरर

मंगल ग्रह तेजी से खो रहा है अपना बाहरी वातावरण, धूल भरी आंधी से वायुमंडल हुआ गर्म-ISRO

इसरो ने छह साल पहले मार्स आर्बिटर मिशन (MOM) को मंगल ग्रह का अध्ययन करने के लिए भेजा था. MOM ने अभी भी मंगल ग्रह की तस्वीरों को भेजना जारी रखा है. पिछले सालों में मंगल ग्रह के बारे में कई महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले गए हैं.

इसरो और नासा के नए अध्ययन से पता चला है कि मंगल ग्रह तेजी से अपना बाहरी वातावरण को खो रहा है. ये इसरो के मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) और नासा के मार्स आर्बिटर मार्स एटमॉस्फियर एंड वोलेटाइल इवोल्यूशन (मावेन) के द्वारा भेजी गई तस्वीरों से पता चला है. वास्तव में सौर मंडल के अन्य स्थलीय ग्रह भी लगातार अपने वायुमंडल का बाहरी वातावरण खो रहे हैं. किसी ग्रह के बाहरी वातावरण का नुकसान उसके आकार और ऊपरी वायुमंडल के तापमान से निर्धारित होती है.

मंगल ग्रह पृथ्वी की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा ग्रह होने के कारण तेजी से वायुमंडल खो रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर उन वैज्ञानिकों के निष्कर्षों को पोस्ट किया, जिन्होंने MOM और मावेन द्वारा एक वैश्विक धूल तूफान के बारे में डेटा और तस्वीरों का अध्ययन किया था. MOM और मावेन ने जून-जुलाई 2018 में मंगल ग्रह के इन तस्वीरों को खींचा था.

दो साल पहले मंगल ग्रह पर आया था तूफान

इसरो ने छह साल पहले MOM को मंगल ग्रह का अध्ययन करने के लिए भेजा था. MOM ने अभी भी मंगल ग्रह की तस्वीरों को भेजना जारी रखा है. पिछले सालों में मंगल ग्रह के बारे में कई महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले गए हैं. इसरो के एक बयान में कहा गया है, "जून 2018 के पहले सप्ताह में एक वैश्विक धूल तूफान ने मंगल पर बढ़ना शुरू कर दिया और यह जुलाई के पहले सप्ताह तक बढ़ता ही चला गया. इस तरह के तूफान ने ऊपरी वायुमंडल को काफी गर्म कर दिया.

मंगल ग्रह पर वायुमंडल बढ़ा

ग्लोबल डस्ट स्टॉर्म के गर्म होने और विस्तार से मंगल के वायुमंडल का एक हिस्सा तेजी से एक्सोबेस ऊंचाई (जो कि 220 किमी पर स्थित है) तक पहुंच गया. एक्सोबेस ऊंचाई से ऊपर किसी भी गर्म गैसों को और अधिक ऊंचाई तक ले जाने की संभावना है. इसलिए, वर्तमान अध्ययन के परिणामों से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 2018 के वैश्विक धूल के तूफान के परिणामस्वरूप मंगल ग्रह का वायुमंडल बढ़ा है.

दुनिया में फिर रिकॉर्ड 4.76 लाख कोरोना केस बढ़े, कुल 4.19 करोड़ संक्रमितों में से 3.11 करोड़ ठीक हुए

दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, अगले दो दिनों में स्थिति के और बिगड़ने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget