एक्सप्लोरर

'नागरि‍कों को बचाने में रहे नाकाम, थोड़ी देर के लिए रोकी जा सकती है जंग', इजरायल के प्रधानमंत्री का बयान

Israeli PM Benjamin Netanyahu Interview: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सरकार कि जिम्मेदारी है नागरिकों की रक्षा करना और जाहिर है हम इसे निभा नहीं सके.

Ceasefire On Gaza: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ जंग के बीच सीजफायर की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि जब तक हमास बंधकों को रिहा नहीं करता है तब तक सीजफायर का सवाल ही नहीं उठता है. हालांकि उन्होंने जंग को थोड़े समय तक रोकने की बात पर सहमति जताई है. अमेरिकी न्यूज चैनल एबीसी को दिए एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि मानवीय वजहों को देखते हुए जंग को थोड़ी देर के लिए रोका जा सकता है. उन्होंने कहा, "हम पहले भी जंग को कुछ देर के लिए रोक चुके हैं. एक या दो घंटा जंग रोका जा सकता है ताकि मानवीय मदद भेजी जा सके."

'जिम्मेदारी पूरी नहीं कर सके'

7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास की ओर से किए हमले को लेकर इजरायली पीएम से इंटरव्यू में सवाल किए गए. उनसे पूछा गया कि क्या वे हमले को सरकार और खुफिया विभाग की नाकामी मानते हैं? नेतन्याहू ने कहा, "सरकार की जिम्मेदारी है लोगों की रक्षा करना और जाहिर है कि हमने वह जिम्मेदारी पूरी नहीं की है."

हमास की ओर से इजरायल पर किए गए हमलों के बाद 1400 से ज्यादा इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी. इजरायली पीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने हमास के हमलों के लिए अपनी सेना और सुरक्षा प्रमुखों को दोषी ठहराया था, हालांकि बाद में आलोचना के बाद इसे हटा लिया गया. नेतन्याहू ने एक पोस्ट में इसके लिए माफी मांगी. 

जंग में हालात बद से बदतर

इजरायल-हमास के बीच जंग में हालात बेहद खराब हो गए हैं. अब तक दोनों पक्षों की ओर से 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. जंग के बीच लोग पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए अतंरराष्ट्रीय संगठनों की ओर ताक रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय श्रम एजेंसी ने एक आंकड़े में बताया है कि जंग की वजह से गाजा में 60 फीसदी नौकरियां छीन गई हैं.

ये भी पढ़ें:
पूरी दुनिया को छोड़ हर बार आखिर अमेरिका क्यों इजरायल का देता है साथ, यहां समझिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget