एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के आरोपी इस्राइली पीएम नेतन्याहू ने देश से कहा- इस्तीफा नहीं दूंगा

भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू ने कहा है कि वे अपने पद से इस्तीफ़ा नहीं देंगे. लिस ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ कथित भ्रष्ट्राचार और विश्वासघात के दो मामलों में अभियोग (Indictment) चलाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा है, “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि सरकार स्थायी है. न मेरी और न ही किसी और की चुनाव कराने की कोई योजना है."

यरुशलम: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है. इसके पहले इस्राइली पुलिस ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ कथित भ्रष्ट्राचार और विश्वासघात के दो मामलों में अभियोग (Indictment) चलाने का प्रस्ताव दिया था. पुलिस ने 14 महीने की लंबी जांच के बाद घोषणा की थी कि 68 साल के नेतन्याहू के खिलाफ अभियोग के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत है.

यरुशलम पोस्ट की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के दो मामलों में मुकदमे का सामना कर रहे हैं. प्रधानमंत्री पर फ़ायदा पहुंचाने के लिए तोहफे देने के आरोप हैं. ये मामला केस- 1000 के नाम से फेमस है. वहीं पीएम पर देश के प्रतिष्ठित न्यूज़पेपर येदियोत अहारोनोट के मालिक से अपने पक्ष में ख़बरें छपवाने का मामला भी सामने आया है. इस मामले को केस- 2000 कहा जा रहा है.

नेतन्याहू साल 2009 में इस्राइल के प्रधानमंत्री चुने गए थे. वे इस पद पर साल 1996 से 1999 के बीच रहे थे. पुलिस ने नेतन्याहू पर पिछले 10 साल में करीब 300,000 अमेरिकी डॉलर (1,92,35,460.00 रुपए) के गिफ्ट स्वीकार करने का आरोप लगाया है. ममाले पर दिए गए बयान में नेतन्याहू ने कहा कि उनकी सरकार ‘स्थायी’ है और पुलिस की इस जांच की आलोचना करती है. उन्होंने पुलिस के खुलासे से पहले देश को संबोधित करते हुए साफ किया है कि वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे.

प्रधानमंत्री ने कहा है, “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि सरकार स्थायी है. न मेरी और न ही किसी और की चुनाव कराने की कोई योजना है. हम लोग इस्राइल के नागरिकों की बेहतरी के लिए इस सरकार का समय पूरा होने तक साथ काम करते रहेंगे.” उन्होंने कहा कि पुलिस की रिपोर्ट ‘भरमाने वाली’ और ‘सच्चाई और तर्क के परे’ है. प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं इस्राइल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी को पूरी तरह महसूस करता हूं और ये ही देश का भविष्य तय करेगी.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget