एक्सप्लोरर

Lebanon Pager Blast: इजरायली PM नेतन्याहू ने माना, हिजबुल्लाह पर पेजर हमलों की दी थी मंजूरी

Israel Hezbollah conflict: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि उन्होंने सितंबर में लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह पर पेजर हमले को मंजूरी दी थी.

Lebanon Pager Blast: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार (10 नवंबर) को स्वीकार किया है कि उन्होंने हिजबुल्लाह पर पेजर हमलों को मंजूरी दी थी. नेतन्याहू ने कहा कि यह कार्रवाई सुरक्षा उद्देश्यों को देखते हुए की गई थी. हालांकि उन्होंने इस पूरे मामले पर ज्यादा जानकारी नहीं दी.17 सितंबर को हुए पेजर हमलों में लगभग 40 लोग मारे गए थे और 3,000 ईरान समर्थित हिजबुल्लाह मेंबर घायल हुए थे.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्ता ओमर दोस्तरी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "नेतन्याहू ने रविवार को माना की उन्होंने लेबनान में पेजर ऑपरेशन को हरी झंडी दी थी."17 सितंबर को लगातार दो दिनों तक हिजबुल्लाह के ठिकानो में हजारों पेजर फटे - जिसके लिए ईरान और हिजबुल्लाह ने इजरायल को दोषी ठहराया था. पेजर का इस्तेमाल हिजबुल्ला के सदस्य आपस में बातचीत करने के लिए करते थे, साथ ही इजरायली लोकेशन-ट्रैकिंग से बचने के लिए भी किया था.

पेजर धमाकों में मारे गए थे 40 लोग

लेबनान में पेजर धमाकों में करीब 40 लोग मारे गए थे और तीन हजार से ज्यादा घायल हुए थे. यह हमले इस्राइल की लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई से पहले हुए थे. इन पेजर हमलों 
के बाद कुछ समय तक तो हिजबुल्लाह को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है.बाद में हिजबुल्लाह ने बयान जारी करते हुए इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था और बदला लेने की बात कही थी. 

पेजर को मोसाद ने किया था हैक
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली हमलों से बचने के लिए हिजबुल्लाह के नेता नसरल्लाह ने अपने संगठन के नेताओं को मोबाइल इस्तेमाल न करने की सलाह दी थी, लेकिन उनको अंदाजा नहीं था कि उनके दुश्मन इजरायल के पास मोसाद जैसी खुफिया एजेंसी है. पेजर को भी मोसाद ने हैक कर लिया और इसमें विस्फोट कर दिया गया. इस सप्ताह के शुरुआत में लेबनान ने इस हमले को लेकर यूनाइटेड नेशन्स लेबर एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई थी और इसे "मानवता के विरुद्ध भीषण युद्ध" बताया था.

ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: युद्ध के बीच हुए चुनाव तो क्या होगा इजरायल का भविष्य? चौंका रहे सर्वे के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget