एक्सप्लोरर

Israeli Attack On Lebanon: लेबनान में इजरायल ने किया बड़ा हमला, हिजबुल्लाह नेता समेत चार लड़ाके ढेर, बिगड़ सकते हैं हालात

Hezbollah Local Chief Killed: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 4 लड़ाकों को मार गिराया है. मृतकों में एक स्थानीय हिजबुल्लाह नेता भी शामिल है.

Israel Hamas War: हमास के साथ जारी जंग के बीच इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ भी संघर्ष कर रहा है. इस बीच गुरुवार (04 जनवरी ) को इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के चार लड़ाकों को मार गिराया. लेबनान के राज्य मीडिया ने कहा कि इजरायल ने सीमावर्ती शहर नाकुरा पर हमले किए.

एएफपी ने अपनी रिपोर्ट में हिजबुल्लाह के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया कि मारे गए चार लड़ाकों में एक स्थानीय हिजबुल्लाह नेता भी शामिल है. इससे पहले इजरायली सेना ने वीडियो जारी कर बताया कि उसके लड़ाकू विमानों ने लेबनान के यारून इलाके में बमबारी की. गौरतलब है कि पिछले हफ्ते बेरूत में हुए हमले में हमास के एक वरिष्ठ नेता की मौत हो गई थी, जिससे गाजा में तनाव बढ़ गया. 

हिजबुल्लाह ने भी की मौत की पुष्टि 
हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि चार लड़ाके जेरूसलम की सड़क पर मारे गए हैं. हालांकि, समूह ने मारे गए लड़ाकों के बारे में विस्तार से नहीं बताया. हिजबुल्लाह के करीबी एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि चारों लोग इजरायली सीमा के पास नाकुरा में मारे गए. मरने वालों में एक स्थानीय नेता भी था. लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि इजरायली विमानों ने नाकुरा के केंद्र पर हमला किया, जिसमें एक घर नष्ट हो गया और आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए.

लेबनान में 175 लोगों की हो चुकी है मौत 
लेबनानी समूह ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान में पांच अन्य लड़ाकों की मौत की घोषणा की थी. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग तीन महीने में इजरायली गोलीबारी में लेबनान में 175 लोग मारे गए हैं. इनमें 129 हिजबुल्लाह लड़ाके शामिल हैं.

बता दें कि हिजबुल्लाह ने 7 अक्टूबर के बाद से ही हमास के साथ मिलकर इजरायल पर लगातार हमले किए हैं. उसने इजरायल के उत्तरी इलाकों को निशाना बनाया है. इसके जवाब में इजरायल ने भी लगातार कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें: India-China Relations: भारत की 'तीसरी आंख' से अब चीन का बचना मुश्किल! सैकड़ों किलोमीटर दूर से 'ड्रैगन' पर नजरें रखेगा इंडिया, जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget