एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: 'गाजा को सुरक्षित क्षेत्र बना पाना असंभव', इजरायल के तेज होते हमले पर संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी

Israel Hamas War News: संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को गाजा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कहा कि यहां नागरिकों के लिए कोई सुरक्षित क्षेत्र नहीं बचा है. जिससे हालात खराब होते दिख रहे हैं.

Israel Hamas War: सात दिनों के युद्ध विराम के बाद इजरायल हमास के बीच एक बार फिर भीषण संघर्ष जारी है. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को चेतावनी दी कि इजरायल के आक्रामक हमले के कारण गाजा पट्टी के अंदर नागरिकों के लिए कोई सुरक्षित क्षेत्र नहीं बचा है और ना ही मौजूदा हालात में कोई सुरक्षित क्षेत्र बन सकता है. गौरतलब है कि इजरायल ने शुरू में उत्तरी गाजा को निशाना बनाया था, लेकिन अब सेना ने दक्षिण के कुछ हिस्सों पर भी पर्चे गिरा दिए हैं, जिसमें वहां के फिलिस्तीनी नागरिकों को अन्य क्षेत्रों में भागने के लिए कहा गया है.

ऐसे में यूनिसेफ के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने जिनेवा में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि गाजा पट्टी में आम नागरिकों के तथाकथित सुरक्षित क्षेत्र बना पाना असंभव है. अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी है. बता दें कि गाजा पट्टी की 23 लाख की आबादी में से तीन चौथाई से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं तथा लोगों के पास कोई सुरक्षित स्थान नहीं रह गया है.

इजरायल ने हमले का दायरा बढ़ाया 

जेम्स एल्डर का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इजरायली सेना ने अपने ज़मीनी हमले का दायरा बढ़ा दिया है और वह पूरी गाज़ा पट्टी पर बमबारी कर रहा है.अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों ने चेतावनी दी है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में नागरिकों के पास भागने के लिए जगहें खत्म हो रही हैं. एल्डर ने जोर देकर कहा कि इजरायल द्वारा घोषित सुरक्षित क्षेत्र "एकतरफा घोषित होने पर न तो सुरक्षित हो सकते हैं और न ही मानवीय".

गाजा पट्टी में कोई जगह नहीं सुरक्षित 

उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी में लोगों के भागने के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है. ऐसे में लोगों को भोजन, पानी, दवा पहुंचा पाना आसान नहीं है. गौरतलब है कि बीते सात अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे. इस दौरान हमास ने 240 लोगों को बंधक बना लिया था. हालांकि समझौते के तहत हमास सैकड़ों बंदियों को रिहा कर चुका है. हालंकि समझौता खत्म होने के बाद जंग एक बार फिर जारी है. 

हमास शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सात अक्टूबर के बाद से क्षेत्र में 15,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 41,000 लोग घायल हुए हैं. इसके साथ ही मंत्रालय ने दावा किया है कि मृतकों में 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं.

ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: 'गाजा में हमास के हर लड़ाके को मारने में जाती है दो नागरिकों की जान', जंग के बीच इजरायली अधिकारी का कबूलनामा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, संयुक्त राष्ट्र के बयान पर भी हुआ आगबबूला
अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, UN के बयान पर भी हुआ आगबबूला
पाकिस्तान में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'
PAK में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget