एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: गाजा के राफा में हमास को दहलाने का प्लान, नेतन्याहू ने किया ऐलान, कहा- जमीनी हमला होगा तेज

Israel-Hamas War: बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि सैन्य दबाव और ठोस बातचीत से ही हमारे बंधकों की रिहाई, हमास का खात्मा और युद्ध के उद्देश्यों की प्राप्ति होगी.

Israel-Hamas War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया है कि वह दक्षिणी गाजा के शहर राफा में जमीनी अभियान के लिए अगले सप्ताह कैबिनेट की मंजूरी मांगेंगे. इस स्थान पर गाजा की आधी से अधिक आबादी ने इजरायल की बमबारी से बचने के लिए शरण लिया हुआ है.

एक्स पर लिखते हुए, नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि वह नागरिक आबादी की निकासी सहित राफा में कार्रवाई की योजनाओं की मंजूरी के लिए आगामी सप्ताह की शुरुआत में अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाएंगे. उन्होंने लिखा, 'सैन्य दबाव और ठोस बातचीत से ही हमारे बंधकों की रिहाई, हमास का खात्मा और युद्ध के उद्देश्यों की प्राप्ति होगी.'

राफा में भारी संख्या में रहते हैं शरणार्थी- रिपोर्ट
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा पट्टी का दक्षिणी शहर राफा एक विशाल शरणार्थी शिविर बन गया है, जहां लगभग 14 लाख लोग रह रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि राफा में इजरायल के सैन्य अभियान के विस्तार के गंभीर मानवीय परिणाम होंगे.

दूसरी तरफ इजरायल-हमास युद्धविराम की भी खबरें आई हैं.  इजरायली रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मोसाद प्रमुख ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जानकारी दी है कि 10 मार्च को रमजान माह से पहले युद्धविराम लग सकता है. क्योंकि इजरायल के द्वारा दिए गए लगभग सभी सुझाओं पर हमास सहमत हो गया है. यदि युद्धविराम होता है तो हमास सभी बंधकों को रिहा करेगा और मारे गए लोगों के शवों को भी वापस करेगा. वहीं इजरायल गाजा से विस्थापित लोगों को पुनर्वासित भी करेगा. 

हमास ने इजरायली नागरिकों को बनाया है बंधक
इजरायल ने समझौते के दौरान मध्यस्थों से यह भी कहा है कि अगर समझौता नहीं होता है, तो इजरायल अपने सैन्य अभियान को और तेज करेगा. दरअसल इजरायल अपने देश के बंधकों को छुड़ाने के लिए हर वह कदम उठाने के लिए तैयार है, जिसमें सैन्य अभियान तेज करना भी है. हमास ने 7 अक्टूबर को हमले के दौरान इजरायल के करीब 250 नागरिकों को बंधक बना लिया था, जिनको अभी तक रिहा नहीं किया है.

यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: रमजान में लग सकता है युद्धविराम, बंधकों को रिहा करेगा हमास! इजरायल के साथ इन मुद्दों पर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget