एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: कांग्रेस सांसद ने नेतन्याहू को गोली मारने की दी सलाह, बीजेपी ने लगाया देश की छवि खराब करने का आरोप

Congress MP Controversial Remark: इजरायल हमास में जारी जंग के बीच कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है. जिसपर बीजेपी उन्हें और उनकी पार्टी को घेर रही है.

Israel Hamas War: इजरायल हमास में जारी जंग के बीच कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि नेतन्याहू एक युद्ध अपराधी हैं और उन्हें बिना मुकदमे के गोली मार दी जानी चाहिए. कांग्रेस सांसद के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने उनके इस बयान की आलोचना की है, साथ ही उनपर भारत की छवि को ख़राब करने का आरोप लगाया है. 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू दुनिया के सामने युद्ध अपराधी बनकर खड़े हैं. नेतन्याहू को बिना किसी मुकदमे के गोली मारकर हत्या करने का समय आ गया है. क्योंकि वह वहां इस स्तर की क्रूरता कर रहा है. उनके इस बयान पर केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि कांग्रेस किस दिशा में जा रही है? इस तरह का बयान बेहद ही शर्मनाक है.  उन्नीथन ने यहां तक कहा कि अब मुझे भारत में पैदा होने पर शर्म आती है. केवल कांग्रेस नेता ही इतने नीचे गिर सकते है. 

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया छवि ख़राब करने का आरोप 

वहीं, कांग्रेस सांसद की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि कांग्रेस सांसद के ऐसे बयान से देश की छवि खराब होती है. उन्होंने कहा कि संसद सदस्य एक बहुत ही जिम्मेदार पद है, लेकिन वे इस पद की गरिमा को नहीं समझते हैं. कांग्रेस सांसद को यह सोचना चाहिए था कि उनके इस बयान पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ध्यान देता है. 

फिलिस्तीन के समर्थन में रैली करेगी कांग्रेस 

 गौरतलब है कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगामी 23 नवंबर को इजरायल-हमास युद्ध के बीच फिलिस्तीनी लोगों का समर्थन करते हुए कोझिकोड में एक रैली आयोजित करने जा रही है. इसका उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल करेंगे. बता दें कि पिछले 40 दिनों से हमास और इजरायल के बीच जंग जारी है, जिसमें अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं. हालांकि यह थमता नहीं दिख रहा है. 

ये भी पढ़ें: बच्चों और महिलाओं को रिहा करने के लिए हमास राजी, अमेरिका और इजरायल के साथ किया अस्थाई समझौता- रिपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget