एक्सप्लोरर

बराक ओबामा ने नेतन्याहू को दी धमकी, बोले- '...इन हरकतों से होगा नुकसान'

Israel Hamas War: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि इजरायल को गाजा में हमले के बीच मानवीय पहलूओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

Barrack Obama Reaction on Israel Hamas War: हमास-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इजरायल को चेतावनी दी है और संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा, "अगर इजरायल युद्ध में गाजा के नागरिकों के मानवीय पहलू को नजरअंदाज करता है तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है." ओबामा ने कहा, "अगर इजरायल गाजा पर हमले जारी रखता है तो वैश्विक स्तर पर उसका समर्थन कमजोर पड़ेगा, जिसका इस्तेमाल दुश्मन देश अपने पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए कर सकते हैं."

एक बयान में उन्होंने कहा, ''गाजा पर बमबारी की वजह से पहले ही हजारों फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिसमें कई बच्चे भी शामिल हैं. सैकड़ों हजारों को अपने घरों से बेघर होना पड़ा है."

'इजरायली हमलों का प्रभाव लंबे समय तक फलस्तीनियों के मन में रहेगा'

ओबामा ने कहा, "गाजा में नागरिकों के लिए भोजन, पानी और बिजली में कटौती करने के इजरायली सरकार के फैसले से न केवल मानवीय संकट का खतरा है, बल्कि यह भविष्य पीढ़ियों के लिए फलस्तीनी नागरिकों के रवैये को और भी सख्त कर सकता है." उन्होंने कहा, "गाजा पर हमले के बाद इजरायल के लिए इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता हासिल करने के दीर्घकालिक प्रयास कमजोर पड़ जाएंगे."

उन्होंने कहा, "युद्ध हमेशा दुखद होता है.यहां तक की सैन्य अभियान भी नागरिकों को जोखिम में डालते हैं, चाहे अभियान को कितने ही नियोजित या सावधानी से क्यों किया जाए. हाल ही में राष्ट्रपति बाइडेन ने इजरायली दौरे के दौरान कहा था कि  युद्ध में शामिल होने पर अमेरिका कई बार हमारे उच्च मूल्यों से पीछे हट गया है. 9/11 हमले के बाद अमेरिकी सरकार हमारी सहयोगियों की सलाह पर भी ध्यान देने में दिलचस्पी नहीं ले रही थी और अल-कायदा को खत्म करने में लगी थी.

'नागरिकों के पीछे छिपता है हमास'

उन्होंने कहा, अब हमास की ओर से इजरायल पर हमले के बाद इजरायली नागरिक चाहते हैं कि हमास का नाम ओ निशां मिटा दिया जाए ताकि फिर कभी ऐसे हमले न हों. इसके अलावा हमास के सैन्य अभियान गाजा के भीतर गहराई से शामिल हैं और इसका नेतृत्व जानबूझकर नागरिकों के बीच छिपता हुआ दिखता है,जिससे उन लोगों को खतरा होता है जिनका वे प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं.

ये भी पढ़ें:
दस हजार डॉलर में इजरायलियों को बंधक बनाने का हुआ सौदा, हमास के लड़ाकों को दिया गया था फ्लैट का लालच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget