एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: इजरायल की सुरक्षा एजेंसियों से कहां हुई चूक, हमास के हमले को रोकने में क्यों हुई विफल

Israel Gaza Attack: इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रहीं थी, क्यों उन्हें इतनी बड़ी प्लानिंग की भनक तक नहीं लगी. जिस टेक्नालजी से दुनिया भर में इजराइल का दबदबा था वही उसकी कमजोरी निकली.

Israel Palestine Attack : बीते 7 अक्टूबर 2023 को हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर अचानक हमला कर दिया. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, इजराइल के कई शहरों में सायरन बजने लगें. हमास ने गाजा से इजरायली धरती पर अचानक जमीन, समुद्र और हवाई हमले के साथ लगभग 5000 रॉकेट लॉन्च किए. जिससे दहशत फ़ैल गई. सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हुईं, वे बेहद ही भयावह थी. लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रहीं थी, क्यों उन्हें इतनी बड़ी प्लानिंग की भनक तक नहीं लगी. जिस टेक्नालजी से दुनिया भर में इजराइल का दबदबा था वही उसकी कमजोरी निकली.

दरअसल, मोसाद, सिन बेट और मिलिट्री इंटेलीजेंस डायरेक्ट्रेट को दुनिया में सबसे ज्यादा शक्तिशाली खुफिया एजेंसियों में गिना जाता है. लेकिन इनके रहते भी इजरायल पर इतना बड़ा हमला हो सकता है. लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं. बता दें कि 1973 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था, जब इस तरह का हमला किया गया है. हमास ने अपने पूरे प्लान को बेहद खुफिया तरीके से बनाया. उसने इजरायल के सामने ये पेश किया कि अब वो जंग लड़ नहीं सकता. इसी बात पर इजरायल ने भरोसा कर लिया.

हमास लगातार इजरायल को बनाता रहा बेवकूफ 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से हमास लगातार इजरायल के खुफिया तंत्र को बेवकूफ बनाता आ रहा था. जबकि, चुपके से अपनी पूरी तैयारी करता रहा. हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर हमला करने से पहले गाजा में सेट्स बनाए. मिलिट्री लैंडिंग की प्रैक्टिस की. ट्रेनिंग की. इसके बाद पूरी तैयारी के साथ इजरायल में गए. हालांकि ये तो बात हुई हमास की तैयारी की लेकिन मध्य पूर्व की सबसे व्यापक और ताकतवर इंटेलिजेंस एजेंसियों से कहां चूक हुई. इजरायली खुफिया एजेंसियों ने पहले भी आतंकवादी संगठनों की सभी गतिविधियों की जानकारी रखते हुए उनके नेताओं की सटीक समय पर हत्याएं की हैं. लेकिन इस बात उन्हें इतने बड़े हमले की भनक कैसे नहीं लगी, यह सवाल आने वाले वर्षों में भी पूछा जाता रहेगा.

आखिर कहां हुई चूक 

फलिस्तीनी हमलावरों द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्रमुख संचार चैनलों की निगरानी करने में इजरायली ख़ुफ़िया एजेंसियां फेल रहीं. इसके साथ ही सीमा निगरानी उपकरणों पर इजरायली सुरक्षा एजेंसियां कुछ ज्यादा ही निर्भर थीं, जिसे हमलावरों में आसानी से बंद कर दिया गया था. न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में दो इजरायली अधिकारियों ने कहा कि इजरायली सीमा निगरानी प्रणाली लगभग पूरी तरह से कैमरों, सेंसर और मशीनगनों पर निर्भर थी, जो दूर से संचालित होती हैं. ऐसे में हमास के लड़ाकों ने इसी का फायदा उठाया. 

ये भी पढ़ें: इजरायल-हमास की जंग के बीच धरती पर उतरे खुदा की आंख से गिरा एक कतरा पानी और..!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget