एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: 'इजरायली मंत्री के बयान ने कई सवाल खड़े किए', गाजा पर परमाणु हमले की धमकी देने पर भड़का रूस

Israel-Gaza Attack: इजरायली मंत्री ने परमाणु बम से जुड़ा बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. अब उनके बयान पर रूस ने भी आपत्ति जाहिर की है. साथ ही पूछा है कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरीक्षक कहां हैं?

Israel Palestine Attack: इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच इजरायली मंत्री ने परमाणु बम से जुड़ा बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया. दरअसल, रविवार को एक रेडियो इंटरव्यू में इजरायली मंत्री अमीचाई एलियाहू ने कहा था कि हमास शासित गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी हमारे लिए एक विकल्प है. अब इस बयान पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं.

इसी कड़ी में रूसी विदेश मंत्रालय ने इजरायली मंत्री के बयान पर सवाल खड़े किए हैं. रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने RIA समाचार एजेंसी के हवाले से कहा कि इजरायली मंत्री के बयान ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि एलियाहू के बयान से स्पष्ट होता है कि इजरायल के पास परमाणु हथियार हैं और इस बात को अब खुले तौर पर इजरायल ने स्वीकार लिया है. 

परमाणु हथियार को लेकर इजरायल ने दिया आधिकारिक बयान 
मारिया जखारोवा ने कहा कि हम इजरायल में परमाणु हथियारों की उपस्थिति के बारे में आधिकारिक बयान सुन रहे हैं. उन्होंने पूछा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरीक्षक कहां हैं?

बता दें कि इजरायल ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उसके पास परमाणु हथियार हैं, हालांकि फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स का अनुमान है कि इजरायल के पास लगभग 90 परमाणु हथियार हैं.

इजरायली मंत्री के खिलाफ लिया गया है एक्शन 
एक तरफ जहां इजरायली मंत्री को अपने बयान के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इजरायल सरकार ने उनके खिलाफ एक्शन भी लिया. उनके इस बयान के तुरंत बाद पीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एलियाहू को सरकारी बैठकों से अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है. 

भड़के हैं अरब देश 
इससे पहले एलियाहू के बयान पर अरब देशों ने भी नाराजगी जाहिर की थी. सीरिया, लेबनान और सऊदी अरब ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की थी . इसके साथ ही उन्होंने इजरायल सरकार पर भी सवाल उठाए. इतना ही नहीं अरब देशों ने परमाणु हथियारों की निगरानी करने वाली संस्था से भी इस मामले में दखल देने की गुहार लगाई.

ये भी पढ़ें: जंग के बीच इजरायल कर रहा कामगारों की तलाश, भारत के साथ चल रही बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
US-Iran War Highlights: US की बमबारी के बाद ईरान का पलटवार; बहरीन, कुवैत, जॉर्डन पर हमले; यूके ने IRGC को ठहराया आंतकी संगठन
US-Iran War Highlights: US की बमबारी के बाद ईरान का पलटवार; बहरीन, कुवैत, जॉर्डन पर हमले; यूके ने IRGC को ठहराया आंतकी संगठन
ईरान पर अमेरिका और इजरायल नहीं, इस देश ने ले लिया बहुत बड़ा एक्शन
ईरान पर अमेरिका और इजरायल नहीं, इस देश ने ले लिया बहुत बड़ा एक्शन
Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget