एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: 'हमास को आतंकी संगठन घोषित करे भारत', युद्ध के बीच इजरायल ने की मोदी सरकार से अपील

Israel India Relation: भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने भारत से हमास को एक आतंकवादी संगठन घोषित करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने हमास हमले के बाद दिए गए बयान के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की.

Israel Palestine Attack: इजरायल ने भारत से हमास को एक आतंकवादी संगठन घोषित करने की अपील की है. भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने बुधवार (26 अक्टूबर) को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हमास हमले के बाद दिए गए बयान के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लिए समय आ गया है कि वह अन्य कई देशों की तरह हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे. 

गिलोन ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन शुरुआती वैश्विक नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने आतंकवादी हमले की निंदा की. यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत एक बहुत करीबी सहयोगी है. उन्होने आगे कहा, "भारत के लिए यही समय है कि वह हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे." 

'भारत एक महत्वपूर्ण देश'

इजरायली राजदूत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत की प्रतिक्रिया सराहना की. उन्होंने कहा, "भारत दुनिया में एक बहुत ही महत्वपूर्ण नैतिक पहचान वाला देश है और हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं." इस दौरान गिलोन ने जोर देते हुए कहा कि अमेरिका, कनाडा सहित कई देश और यूरोपीय संघ पहले ही हमास को आतंकवादी संगठन घोषित कर चुके हैं. ऐसे में भारत को भी हमास को आतंकवादी संगठन घोषित कर देना चाहिए . 

इजरायल ने हमास के अस्तित्व को मिटाने की खाई है कसम 

गौरतलब है कि सात अक्टूबर को गाजा से हमास के लड़ाकों ने इजरायली क्षेत्र पर जबरदस्त हमला किया था, जिसमें सैकड़ों इजरायली नागरिक मारे गए. इस हमले के बाद से इजरायल और हमास में संघर्ष जारी है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के अस्तित्व को मिटाने की कसम खाई है. ऐसे में सेना हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. हालांकि इसमें हजारों बेगुनाह फलस्तीनियों ने भी अपनी जान गंवाई है. 

हमास कोई आतंकवादी संगठन नहीं: एर्दोआन 

मालूम हो कि तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने बुधवार को कहा कि हमास कोई आतंकवादी संगठन नहीं है, बल्कि एक मुक्ति संगठन है जो अपनी जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को कहा कि चरमपंथी संगठन हमास ने जो किया वो ‘अचानक उठाया गया कदम’ नहीं था. जिसपर बवाल मचा हुआ है. 

ये भी पढ़ें: Benjamin Netanyahu Son: इजरायल की सेना ने देश के पीएम नेतन्‍याहू से पूछा- आपका बेटा कहां है? युद्ध के बीच यहूदियों में भड़की चिंगारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget