एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: क्या गाजा युद्ध में शामिल है चीन? इजरायल का दावा- चीनी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा हमास

Israel Hamas War News: सूत्रों के मुताबिक, इजरायली सेना की जांच में सामने आया है कि हमास उसके खिलाफ चीनी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है. चीनी हथियार वहां कैसे पहुंचे, इसका पता लगाया जा रहा है.

Israel Hamas Conflict: इजरायली सेना ने दावा किया है कि गाजा युद्ध में हमास असॉल्ट राइफलों और ग्रेनेड लॉन्चरों समेत चीनी हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है. आईडीएफ ने हमास के पास ऐसा हाईटेक ऑपूर्ति भंडार मौजूद होने की बात कही है, जिसमें राइफलें और M16s के लिए कारतूस, सुनने वाले उपकरण और सामरिक सैन्य रेडियो जैसे संचार उपकरण शामिल हैं. तेल अवीव इस बात का पता लगा रहा है कि ये उपकरण हमास के हाथों में कैसे पहुंचे. 

हमास तक कैसे पहुंचे चीनी हथियार?

द टेलीग्राफ ने एक इजरायली खुफिया सूत्र के हवाले से कहा, ''यह एक बड़ा आश्चर्य है क्योंकि युद्ध से पहले (चीन के साथ) संबंध बहुत अच्छे थे, लेकिन हमें भारी मात्रा में चीनी हथियार मिले हैं और सवाल यह है कि क्या ये सीधे चीन से हमास के पास आए या नहीं?''

सूत्र ने बताया, ''ये टॉप ग्रेड हथियार और कम्युनिकेशन तकनीक है, ऐसी चीजें जो हमास के पास पहले नहीं थीं, बहुत उन्नत विस्फोटक हैं जो पहले कभी नहीं पाए गए और विशेष रूप से इतने बड़े पैमाने पर.''

हथियारों में खुफिया और संचार उपकरण शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल 7 अक्टूबर को हमास की ओर से किए गए इजरायल पर हमले में हो सकता था. हमास के खिलाफ इजरायली एक्शन पर उस समय चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा था कि इजरायल की कार्रवाई आत्मरक्षा के दायरे से परे थी. चीनी विदेश मंत्री ने कहा था कि इजरायल फिलिस्तीनियों को सामूहिक दंड देना बंद कर दे.

हथियारों को लेकर विशेषज्ञ की राय

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, बाथ विश्वविद्यालय के एक रक्षा विशेषज्ञ और एक पूर्व नाटो विश्लेषक और इन्फेंट्री अधिकारी डॉ पैट्रिक बरी ने कहा, ''बेशक सवाल यह है कि क्या चीनियों को पता था कि ये (हथिायार) हमास के पास जा रहे या यह ईरान जैसे किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से आए थे? यहां कुछ गंभीर किट है, भले ही यह भारी हथियार नहीं है. ग्रेनेड लांचर विशेष रूप से घातक सपोर्ट वेपन हैं. इस तरह के उपकरणों से हमास के लड़ाकों की मारक क्षमता काफी हद तक बढ़ जाती है.''

उन्होंने कहा, ''अगर यह बड़ी मात्रा में है तो इस बात की संभावना है कि कोई देश इसमें शामिल है और उस के ईरान के होने की ज्यादा संभावना है. ऐसा हो सकता है कि ये सामान ईरान ने चीन से खरीदा हो और हमास तक पहुंचाया हो. अन्य किसी देश के भी शामिल होने की संभावना है लेकिन काफी कम है.

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हमास की हार के बाद गाजा का हाल क्या होगा? इजरायली रक्षा मंत्री ने बताया पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget