एक्सप्लोरर

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान के 2 न्यूक्लियर साइट समेत कई मिलिट्री ठिकानों पर किया हमला, तेहरान में कई धमाके, इमरजेंसी घोषित

Israel Attack on Iran: इज़राइल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है. ईजरायल ने यह हमला ईरान के मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट पर किया है.

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला कर दिया है. इजरायल ने यह हमला ईरान के मिलिट्री ठिकानों और 2 न्यूक्लियर साइट पर किया है. इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा है कि यह हमला ड्रोन और मिसाइल की मदद से किया गया है. AP कि रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली वायुसेना (IAF) ने 2025 की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए ईरान पर सटीक और लक्षित हवाई हमले किए हैं. इस हमले में नतांज परमाणु सुविधा, बैलिस्टिक मिसाइल डेवलपमेंट सेंटर और प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बयान में कहा कि हमने ईरान के परमाणु साइट पर हमला किया है. यह अभियान तब तक चलेगा जब तक ईरान का परमाणु खतरा खत्म नहीं हो जाता. यह इजरायल के अस्तित्व की रक्षा के लिए है. इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल के अस्तित्व के लिए ईरान के खतरे का मुकाबला करने के लिए ऑपरेशन राइजिंग लायन शुरू किया गया है. यह टारगेटेड ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक कि खतरा खत्म नहीं हो जाता.

इजरायली सरकार के अनुसार यह एकतरफा और पूर्व-आक्रामक अभियान था, जिसे “Targeted Defensive Campaign” कहा गया. नेतन्याहू के अनुसार, यह कदम आवश्यक था, क्योंकि ईरान अब तक परमाणु हथियार प्राप्त करने के सबसे करीब है. इजरायली सरकार ने  स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ईरानी शासन के हाथों में परमाणु हथियार पूरी दुनिया के लिए अस्तित्वगत खतरा हैं. हमें अपने नागरिकों की रक्षा करनी है, चाहे वह किसी भी हालत में करनी पड़ी. वहीं ईरान ने भी हमले की पुष्टि कर दी है.

अमेरिका ने हमले पर दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि इजरायल ने हमें सूचित किया था कि यह हमला आत्मरक्षा के लिए आवश्यक है. हम इस ऑपरेशन में शामिल नहीं हैं और हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा है. ईरान को अमेरिकी कर्मियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए. यह पहली बार है जब अमेरिका ने खुले तौर पर खुद को इजरायली ऑपरेशन से अलग किया है, लेकिन साथ ही रणनीतिक समर्थन और सावधानी बनाए रखने की भी बात की है.

ईरान ने हमले की कि पुष्टि की
ईरान सरकार ने पुष्टि की है कि परमाणु केंद्रों पर हमले हुए हैं और उन्हें आक्रामक सैन्य कार्रवाई बताया है. ईरान के सरकारी टीवी ने भी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि इजरायल ने 2 परमाणु स्थलों को निशाना बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget