एक्सप्लोरर

Vaccination In Israel: इजरायल ने टीका न लगवाने वाले शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया, स्कूलों में एंट्री पर रोक

Vaccination In Israel: शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के तहत इन शर्तों को पूरा नहीं करने वाले स्कूलों और किंडरगार्टन के शिक्षकों को अनुपस्थिति के दिनों का भुगतान नहीं किया जाएगा.

Vaccination In Israel: इजरायल में जिन शिक्षकों को कोविड-19 का टीका नहीं लगाया गया है, उनके स्कूलों में प्रवेश पर तब तक प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, जब तक कि उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती है. इसकी जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले के तहत, जो शिक्षक ग्रीन पास प्रस्तुत नहीं करते हैं, जो कि कोविड-19 टीकाकरण या बीमारी से उबरने का प्रमाण है. उन्हें 84 घंटे पहले तक किए गए रैपिड एंटीजन परीक्षण को प्रस्तुत करना आवश्यक है.

यह प्रतिबंध देश में उच्च कोविड-19 मामलों को कम करने के लिए इजरायल सरकार के प्रयासों का हिस्सा है. मंत्रालय के निर्देश के तहत इन शर्तों को पूरा नहीं करने वाले स्कूलों और किंडरगार्टन के शिक्षकों को अनुपस्थिति के दिनों का भुगतान नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें जूम के माध्यम से पढ़ाने की अनुमति दी जाएगी.

इधर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मियों को अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नाम से यहां एक सरकारी अस्पताल में फर्जी कोरोना टीका प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में गुरूवार को निलंबित कर दिया गया. पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई’ को बताया कि नवंबर 2019 से लंदन में इलाज करा रहे शरीफ को नेशनल कमांड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के रिकॉर्ड के मुताबिक बुधवार को चीनी कोविड-19 रोधी टीके सिनोवैक की पहली खुराक दी गई.

एनसीओसी के रिकॉर्ड के मुताबिक शरीब (71) को लाहौर के सरकारी कोट ख्वाजा सईद अस्पताल में टीका लगाया गया. यह प्रकरण पाकिस्तान में एक बड़े राजनीतिक तूफान में बदल गया है, जिसमें शरीफ के नेतृत्व वाले विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल)-एन ने प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके मंत्रियों को टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर निशाना बनाया है.

पीएमएल (नवाज) पंजाब की प्रवक्ता आजमा बुखारी ने कहा कि सरकार ने जहां कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) को ब्लॉक कर दिया है, वहीं तीन बार के प्रधानमंत्री का नाम एनसीओसी के आंकड़ों में शामिल है. उन्होंने कहा, “यह सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. यह विडंबना है कि एनसीओसी के आंकड़ों में शरीफ का टीकाकरण रिकॉर्ड भी सामने आया है.”

 ये भी पढ़ें:

क्या कोविड-19 की वैक्सीन आपके पार्टनर को बना देगी नपुंसक? जानिए यह हकीकत है या फर्जी दावा

प्रेगनेंसी के दौरान कोविड वैक्सीन लगवाने से बच्चे में ट्रांसफर होती है एंटीबॉडीज, रिसर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, 14 की मौत, आत्मघाती ब्लास्ट की आशंका
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget