एक्सप्लोरर

ईरान के परमाणु ठिकानों पर IDF ने फिर बरसाए बम, खामेनेई ने दी चेतावनी, बोले- इजरायल को बना देंगे लाचार

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान के फोर्दों परमाणु साइट और कोम शहर पर बम बरसाए हैं. यह देश की सबसे सुरक्षित यूरेनियम संवर्धन साइट मानी जाती है.

Israel Attack on Iran: मिडिल ईस्ट में एक और युद्ध की आहट शुरू हो गई है. इजरायल ने शुक्रवार (13 जून 2025) को एक बार फिर ईरान पर हमला किया है. इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान के फोर्दों परमाणु साइट और कोम शहर पर बम बरसाए हैं. ईरानी मडिया के मुताबिक इजरायल का उनके शहर पर ये नया हमला है.

लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल की ओर से किए गए इन हमलों की तेज आवाज तेहरान और उसके आसपास के इलाकों में सुनी गई, जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया.

ईरानी की FARS न्यूज एजेंसी के मुताबिक फोर्दों परमाणु साइट के पास दो धमाके हुए. यह देश की सबसे सुरक्षित यूरेनियम संवर्धन साइट मानी जाती है. रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने इजरायली ड्रोन को भी मार गिराया है. मेहर समाचार एजेंसी के मुताबिक इजराइल ने इस्फहान में ईरानी परमाणु स्थल पर हमला करने का दावा किया है.

खामेनेई की इजरायल को चेतावनी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक इस हमले के बाद एक बार फिर इजरायल को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, "ईरानी सेना इजराइल को लाचार बना देगी. इजरायल नुकसान से अछूता नहीं रहेगा. हम अपनी प्रतिक्रिया में आधे-अधूरे कदम नहीं उठाएंगे."

इजराइल की ओर से ईरान पर सैन्य हमले शुरू करने के बाद अमेरिका ने शुक्रवार को कई मध्य पूर्वी देशों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया. कुछ मामलों में यात्रा न करने की सलाह दी गई और संभावित मिसाइल हमलों की चेतावनी दी गई है.

अमेरिका ने अपना नागरिकों के लिए जारी किया एडवाइजरी 

यूएस की ओर से जारी एडवाइजरी ने में कहा गया, "जो अमेरिकी नागरिक ईरान छोड़ने में असमर्थ हैं, उन्हें सुरक्षित स्थान पर ही रहना चाहिए. सुरक्षित स्थान पर शरण लें और गिरते मलबे के संपर्क में न आएं." इतना ही नहीं इराक और जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मिसाइलों, ड्रोनों या रॉकेटों के उड़ने की चेतावनी दी गई.

इससे पहले अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था, "इससे पहले कि देर हो जाए ईरान डील कर ले. मैंने ईरान को सौदा करने के लिए कई मौके दिए, लेकिन वे डील को पूरा नहीं कर पाए." ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में अब तक का सबसे बेहतरीन और सबसे घातक सैन्य हथियार बनाता है और इजरायल के पास इसका भंडार है. आने वाले समय में और भी कुछ बड़ा हो सकता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget