एक्सप्लोरर

इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम पर सहमति, डोनाल्ड ट्रम्प बोले- जल्द रिहा होंगे बंधक

Donald Trump On Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर सहमति बन गई है, हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है.

Israel Hamas War: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मिडिल ईस्ट में बंधकों की रिहाई पर डील हो गई है और वे जल्द रिहा होंगे. इज़रायल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार है. 

सूत्रों के मुताबिक़ हमास बंधकों की रिहाई करेगा. गाज़ा से इज़रायल चरणबद्ध तरीक़े से सैनिकों की वापसी करेगा. हमास सबसे पहले महिला और 19 साल से कम युवाओं को रिहा करेगा. गाज़ा डील का पहला चरण 42 दिनों का होगा, जिसमें लगभग 34 बंधकों की रिहाई हमास करेगा. 

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, "ये एपिक युद्ध विराम समझौता नवंबर में हमारी ऐतिहासिक जीत के परिणामस्वरूप ही हो सका, क्योंकि इसने पूरी दुनिया को संकेत दिया कि मेरा प्रशासन शांति की तलाश करेगा और सभी अमेरिकियों और हमारे सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सौदे पर बातचीत करेगा. मैं रोमांचित हूं कि अमेरिकी और इजरायली बंधक अपने परिवारों और प्रियजनों के साथ फिर से जुड़ने के लिए घर लौटेंगे."

उन्होंने आगे कहा, "इस समझौते के लागू होने के साथ ही मेरी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम, मिडिल ईस्ट के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के प्रयासों के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गाजा फिर कभी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह न बने. साथ ही इज़रायल और हमारे सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखा जाएगा. हम पूरे क्षेत्र में ताकत के साथ शांति को बढ़ावा देना जारी रखेंगे. हम ऐतिहासिक अब्राहम समझौते को और आगे बढ़ाने के लिए इस युद्धविराम पर काम कर रहे हैं. यह अमेरिका और वास्तव में, दुनिया के लिए आने वाली महान चीजों की शुरुआत मात्र है!"

'...जब मैं व्हाइट हाउस में लौटूंगा'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमने व्हाइट हाउस में रहते हुए भी बहुत कुछ हासिल किया है. ज़रा कल्पना कीजिए कि जब मैं व्हाइट हाउस लौटूंगा और मेरा प्रशासन पूरी तरह से स्थापित हो जाएगा, तो वे सभी अद्भुत चीजें होंगी, ताकि संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए और अधिक जीत हासिल कर सकें!"

7 अक्टूबर, 2023 को हुए घातक हमले के बाद इजरायल ने दावा किया था कि हमास ने 94 इजरायलियों को बंधक बना लिया था, जिनमें से 34 की कथित तौर पर तब से मौत हो चुकी है. हमास ने समझौते के पहले चरण में 34 इजरायली बंधकों को रिहा करने पर सहमति जताई है और मानवीय आधार पर पहले महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को रिहा किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड का सपना होगा साकार! अमेरिका के सांसदों ने दिखाई हरी झंडी

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget