एक्सप्लोरर

Iran: मेट्रो में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की फायरिंग, एक की मौत, महिलाओं को डंडे से पीटा, देखें वीडियो

शिराज में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक की मौत हो गई. अन्य कस्बों में भी प्रदर्शनकारियों की सरकार समर्थक बसिज मिलिशिया लड़ाकों से झड़प हुई है.

Iran Hijab Protest Viral Video: महसा अमीनी (Mahsa Amini) की मौत के बाद शुरू हुआ बवाल ईरान में थमने का नाम नहीं ले रहा है. विरोध प्रदर्शनों को करीब तीन महीने हो चुके हैं. वहीं, अब हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. ईरानी सुरक्षाबलों ने बुधवार (16 नवंबर) को राजधानी तेहरान में एक मेट्रो स्टेशन पर हिजाब को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग कर दी. शासन के खिलाफ नारों के बीच प्रदर्शनकारियों को मेट्रो स्टेशनों पर स्कार्फ को आग लगाते हुए देखा गया.

एक वीडियो में लोगों को बाहर निकलने के लिए भागते देखा गया क्योंकि पुलिस अधिकारियों ने भीड़ से भरे मंच पर गोलियां चलाईं. अधिकारियों को एक ट्रेन के अंदर भी देखा गया है जो महिलाओं को डंडे से पीट रही है. इसी के साथ वीडियो फुटेज में लोगों को गिरते और रौंदे जाते हुए भी देखा गया है.

फायरिंग में एक की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिराज में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई. अन्य कस्बों में, प्रदर्शनकारियों की सरकार समर्थक बसिज मिलिशिया लड़ाकों से झड़प हुई, जिससे सड़कों पर गतिरोध पैदा हो गया. वहीं, एक और वीडियो सामने आया, जिसमें महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को दक्षिण-पश्चिमी ईरान में लगभग 90,000 की आबादी वाले शहर इकलीद में शासन के बंदूकधारियों पर पत्थर फेंकते देखा गया.

बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने अबान विरोध की तीसरी वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए तीन दिनों के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. महसा अमीनी की मौत के बाद भड़का विरोध प्रदर्शन 1979 की इस्लामी क्रांति  बाद राष्ट्र के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी निरंतर चुनौतियों में से एक बन गया है. 

300 लोगों की मौत, 15 हजार गिरफ्तारियां

ओस्लो स्थित समूह ईरान ह्यूमन राइट्स (IHR) के अनुसार, दो महीने के विरोध प्रदर्शन में 300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. समूह का कहना है कि 15,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने इस आंकड़े से इनकार किया है. इस बीच, एक ईरानी अदालत ने एक प्रदर्शनकारी को 'सरकारी इमारत में आग लगाने, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ अपराध करने की साजिश रचने' के लिए मौत की सजा सुनाई है. 

ये भी पढ़ें- नहीं बाज आ रहा किम जोंग उन! पूर्वी सागर में उत्तर कोरिया ने फिर दागी कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल, दक्षिण कोरिया ने की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget