एक्सप्लोरर

ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम! परमाणु हथियारों पर बताया प्लान, कहा- 'जब तक गारंटी नहीं, तब तक...'

Abbas Araghchi Statement on Nuclear Deal: ईरान ने अमेरिका से कहा है कि जब तक उसे यह भरोसा नहीं दिलाया जाता कि परमाणु बातचीत के दौरान उस पर कोई सैन्य कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कोई बात नहीं होगी.

Iran-US Nuclear Talks: ईरान ने अमेरिका को साफ संदेश दे दिया है कि जब तक उसे यह भरोसा नहीं दिलाया जाता कि परमाणु बातचीत के दौरान उस पर कोई सैन्य कार्रवाई नहीं होगी, तब तक किसी भी तरह की प्रत्यक्ष बातचीत संभव नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार (30 जून, 2025) को बयान देते हुए कहा, "हम अमेरिका के साथ सीधे संवाद के लिए तैयार नहीं हैं, जब तक यह स्पष्ट गारंटी नहीं मिलती कि बातचीत की प्रक्रिया के दौरान ईरान को किसी भी तरह के हमले का सामना नहीं करना पड़ेगा." 

अराघची के इस सख्त रुख से साफ है कि ईरान अब बातचीत को बिना सुरक्षा आश्वासन के आगे बढ़ाने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले भी ईरान ने बातचीत के लिए दरवाजे खोले थे, लेकिन अमेरिका की नीतियों और हमलों ने भरोसे की बुनियाद कमजोर कर दी. ईरान के विदेश मंत्री का बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को फिर से बहाल करने को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की निगाहें टिकी हुई हैं, लेकिन इस सख्त शर्त ने बातचीत की प्रक्रिया को असमंजस डाल दिया है.

पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात काफी तनावपूर्ण

हाल के हफ्तों में पश्चिम एशिया में सुरक्षा हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं. ईरान पर हमले, परमाणु ठिकानों को नुकसान और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अब देश ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. ये देखना भी दिलचस्प होगा कि ईरान के इस बयान पर अमेरिका क्या रिएक्शन देता है और क्या वह ईरान को भरोसा दिलाकर बातचीत की टेबल पर ला पाता है या नहीं.

ईरान के शिया धर्मगुरु ने अमेरिका और इजरायल को दी धमकी

बीते दिन ईरान के जाने-माने शिया धर्मगुरु ग्रैंड अयातुल्ला नासेर मकारेम शिराजी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ कड़ा बयान दिया. उन्होंने दोनों नेताओं को अल्लाह का दुश्मन बताया और उनके खिलाफ फतवा जारी किया. 

अयातुल्ला शिराजी ने अपने बयान में कहा कि जो भी व्यक्ति या सरकार इस्लामी नेताओं को धमकाती है, वह 'मोहरेब' कहलाती है. यानी ऐसा व्यक्ति जो अल्लाह के खिलाफ युद्ध करता है. ईरान के कानून के मुताबिक, 'मोहरेब' को कड़ी सजा दी जा सकती है, जैसे फांसी, अंग काटना या देश से निकाल देना. 

उन्होंने दुनिया भर के मुसलमानों से अपील की है कि वे एकजुट होकर ट्रंप और नेतन्याहू जैसे नेताओं का विरोध करें जो इस्लामी गणराज्य और उसके नेताओं को धमकी देते हैं. अयातुल्ला ने यह भी कहा कि अगर कोई मुसलमान इस संघर्ष में तकलीफ या नुकसान झेले तो उसे अल्लाह की राह में एक योद्धा माना जाएगा और उसे स्वर्ग में इनाम मिलेगा.

12 दिन तक चला ईरान और इजरायल के बीच युद्ध

ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में 12 दिन तक युद्ध चला. यह लड़ाई तब शुरू हुई जब ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. जवाब में इजरायल ने ईरान के कई सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. इस दौरान दोनों देशों में कई जगह बमबारी और हमले हुए. कई सैनिक मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए. इमारतों और सैन्य ठिकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा. दोनों देशों की लड़ाई में अमेरिका भी कूद पड़ा और उसने ईरान के तीनों परमाणु ठिकानों को अपना निशाना बनाया. अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की.

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी की खुशामद में जुटा व्हाइट हाउस! ट्रेड डील से पहले कहा - 'राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अच्छे रिश्ते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज
'भारत-विरोधी ताकतें कभी...', लंदन के वीडियो को लेकर रिजिजू का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget