एक्सप्लोरर

अमेरिका से तनाव के बीच ईरानी मिसाइल अपने ही पोत पर गिरी, 19 नौसैनिकों की मौत, 15 घायल

अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सशस्त्र सेनाओं की तैयारियों को लेकर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं.हमले के बाद एक ईरानी पोत कोनारक को खींच कर पास के नौसैनिक अड्डे तक ले गया.

तेहरान: हरमुज जलडमरू के पास सैन्य अभ्यास के दौरान ईरानी नौसेना की एक मिसाइल अपने तयशुदा लक्ष्य के बजाय दुर्घटनावश एक अन्य पोत पर गिर गई जिसमें 19 नौसैनिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं. ईरानी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह युद्धाभ्यास रविवार को हो रहा था और इससे अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सशस्त्र सेनाओं की तैयारियों को लेकर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं. कुछ महीने पहले ही उसने तेहरान के निकट एक यूक्रेनी विमान को दुर्घटनावश मार गिराया था, जिससे उसमें सवार 176 लोगों की मौत हो गई थी. यह दुर्घटना, हाल में फारस की खाड़ी में ईरानी और अमेरिकी नौसैन्य बलों के बीच उत्पन्न तनाव के बाद हुई है.

ईरान के विश्व शक्तियों के साथ हुए परमाणु करार से, दो साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलग हो गए थे और, उन्होंने ईरान पर अधिकतम दबाव का अभियान शुरू कर दिया था. विश्लेषकों ने चेतावनी दी थी कि क्षेत्रीय तनाव फिर बढ़ेगा. ईरानी सेना ने एक बयान में कहा कि घटना रविवार को जसक के बंदरगाह के पास हुई जो तेहरान से करीब 1270 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में ओमान की खाड़ी में स्थित है. सैन्य अभ्यास के दौरान मिसाइल हेंडिजन-क्लास सपोर्ट पोत कोनारक पर जा गिरी.

ईरान की नौसेना इस क्षेत्र में गश्त लगाती है जबकि अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के पोत आम तौर पर फारस की खाड़ी में गश्त करते हैं. सरकारी टेलीविजन के अनुसार, कोनारक पोत निशाने के काफी पास था. कोनारक दूसरे पोतों के लिए निशानों को समुद्र में स्थापित कर रहा था. उसने कहा कि मिसाइल दुर्घटनावश पोत पर गिर गई. जिस पोत ने कोनारक को निशाना बनाया अधिकारियों ने उसका नाम नहीं बताया लेकिन ईरान में अर्धसरकारी मीडिया के मुताबिक निशाना लगाने वाला नौसैनिक पोत जामरान था.

अधिकारियों ने शुरू में कहा कि सिर्फ एक सैनिक की मौत हुई है, लेकिन जल्द ही यह संख्या बदलकर 19 हो गई. सरकारी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, एक स्थानीय अस्पताल में 12 सैनिकों को भर्ती कराया गया और तीन अन्य का हल्की चोटों के लिये उपचार किया गया. हमले के बाद एक ईरानी पोत कोनारक को खींच कर पास के नौसैनिक अड्डे तक ले गया.

यह भी पढ़ें-

दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी, अबतक 42 लाख से ज्यादा संक्रमित, दो लाख 87 हजार की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget