एक्सप्लोरर

ईरान से भारतीयों की वतन वापसी, मरियम बोलीं- मिसाइल हमारी बिल्डिंग के ऊपर से गुजरी, सैफ ने कहा- 'रात में...'

Iran Israel War: ईरान से लौटे छात्रों ने वहां के हालात बयां किए. उन्होंने बताया कि पूरे देश में डर का माहौल है. मुंबई की रहने वाली हुमैरा ने कहा कि उनके कई रिश्तेदार अभी ईरान में फंसे हैं.

Iran Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के चलते वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' नाम का विशेष अभियान शुरू किया है. इसी अभियान के तहत आज 110 भारतीय छात्रों का एक समूह दिल्ली लाया गया. इन छात्रों को पहले ईरान से सड़क मार्ग के जरिए अर्मेनिया ले जाया गया और फिर वहां से इंडिगो की विशेष उड़ान के जरिए दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 3:43 बजे लैंड कराया गया.

इन 110 छात्रों में 94 छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं, जिनमें से 54 छात्राएं हैं. शेष छात्र बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए. सभी ने भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की और राहत की सांस ली.

छात्रों की जुबानी: ईरान से लौटने की दास्तान

मुंबई की हुमैरा ने ईरान को लेकर अनुभव बताते हुए कहा, ''मैं मेडिकल की पढ़ाई कर रही हूं. ईरान के हालात बहुत खराब हैं. मेरे कुछ कजिन अभी भी वहां फंसे हैं. लेकिन सरकार का अरेंजमेंट बहुत अच्छा था, हम सुरक्षित लौट आए.'' वहीं मुंबई की नरगिस ने कहा, ''हालात बहुत बुरे हो चुके हैं. खुशी है कि हम सब वापस आ गए.''

डॉ. सैफ हुसैन भी ईरान में थे. उन्होंने कहा, ''मैं ईरान में डॉक्टर हूं. रात में लगातार साइरन बजते थे. डर का माहौल था. भारत सरकार ने शानदार काम किया है, पर अब बाकी मेडिकल स्टूडेंट्स को भी जल्द निकाला जाए.''

हमारी बिल्डिंग के ऊपर से गुजरी थी मिसाइल - मरियम

दिल्ली की मरियम ईरान में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने कहा, ''मैं MBBS कर रही हूं. भारत आने में 3 दिन लगे. जब निकाला गया तब हालात उतने बुरे नहीं थे, पर एक बार मिसाइल हमारी बिल्डिंग के ऊपर से गुजरी थी, लगा जैसे भूकंप आ गया हो. अभी तेहरान के छात्र फंसे हैं, लेकिन हमें भरोसा है कि सरकार उन्हें भी निकाल लेगी.'' गजल ने कहा, ''मैं 2021 में गई थी. उर्मिया में हालात उतने बुरे नहीं थे, बस एक दिन मिसाइल अटैक हुआ. भारत आकर सुकून मिला. धन्यवाद सरकार का.''

ईरान में डर का माहौल - यासिर

कश्मीर के सोपोर से यासिर गफ्फार बोले, ''ईरान में डर का माहौल था, लेकिन जैसे ही अर्मेनिया पहुंचे तो राहत मिली. भारत सरकार ने शानदार तरीके से हमें निकाला. जब हालात ठीक होंगे तो फिर वापस पढ़ाई के लिए ईरान जाएंगे.''

रियान कश्मीर से हैं. उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा, ''ईरान में पढ़ाई कर रहा था, डर जरूर था, पर हमारी यूनिवर्सिटी में कोई घटना नहीं हुई. सरकार ने हर जरूरत का ध्यान रखा. उम्मीद है युद्ध जल्दी रुकेगा और हम फिर लौटेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget