एक्सप्लोरर

हरभजन सिंह के बाद इंजमाम उल हक का ब्रायन लारा पर बड़ा दावा, '...बोला था जिंदगी मुसलमान जैसी गुजारनी चाहिए'

Inzamam Ul Haq: पाकिस्तानी क्रिकेटर इंजमाम उल हक ने हरभजन सिंह के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि मोहम्मद यूसूफ ने ब्रायन लारा दीन की दावत दी थी.

Inzamam Ul Haq On Brain Lara: पाकिस्तान 2023 विश्व कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया और नौ मैचों में चार जीत के साथ टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहा. इसको लेकर पिछले कुछ हफ्तों से भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर वनडे विश्व कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक के वीडियो सामने आएं हैं. इन वीडियो में इंजमाम ने हरभजन सिंह और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को लेकर विवादास्पद बातें कहीं.

एक वीडियो में इंजमाम ने कहा, "कराची में टेस्ट मैच हो रहा था. ऐसे में मोहम्मद यूसूफ ने ब्रायन लारा को 'दावत' दी. उनको 'दीन की दावत' दी. उनको (लारा) अल्लाह की बातें बताई और इस्लाम के बारे में बताया." इंजमाम ने दावा किया कि ब्रायन लारा ये सब सुनकर खामोश हो गए और कहा कि जिंदगी ऐसे ही गुजारनी चाहिए जैसे मुसलमान जीते हैं.

'मौलाना तारिक जमील के उपदेश में शामिल होते हरभजन'
एक अन्य वीडियो में इंजमाम ने हरभजन को लेकर भी कुछ ऐसे ही दावे किए और कहा कि हरभजन सिंह उन भारतीय क्रिकेटरों में से थे, जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नमाज पढ़ने के लिए जाने जाने वाले मौलाना तारिक जमील के उपदेश में शामिल होते थे.

'धर्म परिवर्तन की जताई इच्छा'
पाकिस्तानी क्रिकेटर बस यहीं नहीं रुके. इंजमाम ने कहा कि भारतीय स्पिनर तारिक जमील के उपदेश से प्रभावित थे और उन्होंने धर्म परिवर्तन की इच्छा भी व्यक्त की थी.  इंजमाम ने कहा, "हरभजन ने एक बार मुझसे कहा था, मेरा दिल कहता है कि वह (मौलाना) जो भी कहें मुझे मान लेना चाहिए."

'मौलाना की बाते सुनते थे भारतीय खिलाड़ी'
इंजमाम ने वीडियो में आगे कहा, "मौलाना तारिक जमील रोज हमसे मिलने आते थे. हमारे पास नमाज के लिए एक कमरा था. नमाज के बाद वह हमसे बात करते थे. एक या दो दिन के बाद, हमने इरफान पठान, जहीर खान और मोहम्मद कैफ को बातचीत के लिए बुला लिया. मैंने देखा कि 2-3 और भारतीय खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो जाते थे. वे नमाज नहीं पढ़ते थे, लेकिन मौलाना की बात सुनते थे."

हरभजन सिंह ने किया पलटवार
हरभजन सिंह ने इन दावों का जवाब देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की. एक पोस्ट में हरभजन ने लिखा, "ये कौन सा नशा पी कर बात कर रहा है? मैं एक प्राउड इंडियन हूं और प्राउड सिख हूं. ये बकवास लोग कुछ भी बोलते हैं. यह सब बकवास कहने से पहले उन्होंने क्या पिया था? 

यह भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का जिक्र कर प्रियंका गांधी ने कसा तंज, 'पीएम मोदी के लिए भी फिल्म बननी चाहिए मेरे नाम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget