एक्सप्लोरर

Watch: 'इस्लाम धर्म अपनाना चाहते थे हरभजन सिंह', इंजमाम उल हक ने किया दावा, भड़के भज्जी, सुनाई खरी-खोटी

Inzamam ul Haq On Harbhajan Singh: पाकिस्तानी पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने अपने ताजा बयान में दावा किया है कि टीम इंडिया के टर्मिनेटर कहे जाने वाले हरभजन सिंह ने इस्लाम धर्म अपनाने की इच्छा जताई थी

Viral Video: भारत में हो रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. ऐसे में पाकिस्तानी प्रशंसक के साथ साथ पूर्व क्रिकेटर भी बौखलाए हुए हैं. नतीजन वे उल जलूल और विवादित बयान दे रहे हैं.  ताजा मामला पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक से जुड़ा हुआ है जिन्होनें भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है. 

दरअसल, पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने अपने ताजा बयान में दावा किया है कि टीम इंडिया के टर्मिनेटर कहे जाने वाले हरभजन सिंह ने इस्लाम धर्म अपनाने की इच्छा जताई थी. वे मौलाना तारिक जमील से काफी प्रभावित थे. इतना ही नहीं, इंजमाम उल हक ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महानतम बल्लेबाज ब्रायन लारा को लेकर बयान दिया है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भज्जी ने तो वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इंजमाम को जमकर लताड़ा भी है. 

मौलाना से मिलने आते थे भारतीय खिलाड़ी 

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दावा किया है कि मौलाना तारिक जमील रोज हमसे मिलने आते थे. नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा था. जहां हमने भारतीय क्रिकेटर्स  इरफान पठान, जहीर खान और मोहम्मद कैफ बुलाया लेकिन इनके साथ दो तीन और भारतीय खिलाड़ी आते थे. हालांकि वे नमाज नहीं पढ़ते थे लेकिन मौलाना की बातें सुनते थे और उसे बेहद ही पसंद करते थे. 

भज्जी का जिक्र करते हुए इंजमाम ने कहा कि उन्होंने एक बार मुझसे कहा था कि मौलाना जो भी कहते हैं, सही कहते हैं. मेरा भी मन करता है कि उनकी बात मान लूं. हरभजन ने कहा कि मैं आपको देखता हूं और फिर रुक जाता हूं. आपकी जिंदगी ऐसी नहीं है. 

लारा को लेकर भी किया दावा 

हक ने लारा को लेकर कहा कि एक मैच के बाद मोहम्मद यूसूफ ने ब्रायन लारा को खाने पर दावत दी. जब वह खाने पर आए तो युसूफ ने उन्हें अल्लाह की बातें बताई, जिसे सुनने के बाद लारा ने कहा कि जिंदगी ऐसे ही गुजारनी चाहिए जैसे मुसलमान जीते हैं. बता दें कि मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं. ये इंजमाम की कप्तानी में खेला करते थे. इन्होनें 2005 में ईसाई से इस्लाम धर्म अपना लिया था. 

इंजमाम के दावों पर भड़के भज्जी 

इंजमाम की वीडियो वायरल होते देख हरभजन सिंह भड़क गए. भज्जी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि ये कौन सा नशा पी कर बात कर रहा है? मैं भारतीय और एक सिख होने पर गर्व महसूस करता हूं. ये बकवास लोग कुछ भी बोलते हैं.'

ये भी पढ़ें: Biden Meets Jinping: तनाव के बीच इस साल पहली बार चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे जो बाइडेन, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War Live: 'अगर हमारे बंदरगाहों को ब्लॉक किया तो खाड़ी के पोर्ट भी नहीं रहेंगे सुरक्षित', ईरान ने फिर दी अमेरिका को धमकी
Live: 'अगर हमारे बंदरगाहों को ब्लॉक किया तो खाड़ी के पोर्ट भी नहीं रहेंगे सुरक्षित', ईरान ने फिर दी US को धमकी
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
अमेरिका ने होर्मुज के नाकेबंदी की दी धमकी तो भड़का चीन, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'
अमेरिका ने होर्मुज के नाकेबंदी की दी धमकी तो भड़का चीन, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए अमेरिका और ईरान के पीछे पड़ गए शहबाज-मुनीर, PAK मीडिया का दावा
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए US-ईरान के पीछे पड़े शहबाज, PAK मीडिया का दावा
Noida Protest Live: नोएडा के सेक्टर-15 में भी लगा भीषण जाम, लोगों को हो रही भारी परेशानी, श्रमिकों को मनाने में जुटी पुलिस
Live: नोएडा के सेक्टर-15 में भी लगा भीषण जाम, लोगों को हो रही भारी परेशानी, श्रमिकों को मनाने में जुटी पुलिस
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
Sugarcane Farming Technique: इस तरीके से करेंगे गन्ने की बुवाई तो होगी लाखों की कमाई, फायदे का सौदा जान लें किसान
इस तरीके से करेंगे गन्ने की बुवाई तो होगी लाखों की कमाई, फायदे का सौदा जान लें किसान
Embed widget