एक्सप्लोरर

सिंधु जल समझौते का वादा पूरा करे विश्व बैंक: पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने विश्व बैंक से आग्रह किया है कि वह सिंधु जल समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धता पूरी करे जिसमें कोई भी पक्ष अपने लिए निर्धारित काम को रोक नहीं सकता. यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से रविवार को मिली. रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने शनिवार को विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम को लिखे एक पत्र में यह आग्रह किया. यह पत्र पंचाट न्यायाधिकरण के मनोनयन की प्रक्रिया पर रोक लगाने के विश्व बैंक के निर्णय पर लिखा गया.

इस सप्ताह विश्व बैंक ने सिंधु जल समझौते के तहत भारत और पाकिस्तान की तरफ से शुरू की गई अलग-अलग प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच मतभेदों को दूर करने के लिए वैकल्पिक तरीके पर विचार करने को मंजूरी देना था.

इस निर्णय से एक तटस्थ विशेषज्ञ की नियुक्ति रुक गई जिसके लिए भारत ने निवेदन किया था. इसी तरह सिंधु नदी जल प्रणाली के साथ भारत की तरफ से बनाए जा रहे दो पनबिजली संयंत्रों से संबंधित मुद्दों के निपटारे के लिए पाकिस्तान ने पंचाट अदालत के अध्यक्ष की नियुक्ति का अनुरोध किया था. यह प्रक्रिया भी रुक गई थी.

समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, डार ने अपने पत्र में कहा कि विश्व बैंक के निर्णय से पाकिस्तान के हितों और सिंधु जल समझौता 1960 के तहत मिले उसके अधिकारों पर गंभीर रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

पाकिस्तानी मंत्री ने विश्व बैंक से अनुरोध किया कि नियुक्ति के लिए चयनित प्राधिकार के रूप वह सिंधु जल समझौते के तहत अपने दायित्वों को निभाए और पंचाट के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करे.

डार ने कहा कि विश्व बैंक समूह की तरफ से प्रस्तावित रोक पाकिस्तान को उचित मंच तक पहुंचने और अपनी शिकायतों का निपटारा कराने से रोकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget