एक्सप्लोरर

‘पर्सन ऑफ द ईयर’ बना इंडोनेशिया का सेल्फी वाला बंदर...

जकार्ता: अपनी दांत दिखाने वाली सेल्फी लेने के बाद सुर्खियों में आये और अमेरिका के कॉपीराइट मामले में ऐतिहासिक घटना को जन्म देने वाले इंडोनेशिया के बंदर को ‘‘पर्सन ऑफ द ईयर’’ घोषित किया गया है.

पशु अधिकारों के लिये काम करने वाली संस्था ‘पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ (पेटा) ने ही इस बंदर की सेल्फी का मामला उठाया था. पेटा ने नारूतो नामक इस बंदर को सम्मानित करते हुए यह कहा कि काले रंग का यह बंदर ‘‘एक जीव है ना कि कोई वस्तु’’.

‘पर्सन ऑफ द ईयर’ बना इंडोनेशिया का सेल्फी वाला बंदर...

वर्ष 2011 में सुलावेसी द्वीप पर नारूतो ने ब्रिटिश नेचर फोटोग्राफर डेविड स्लेटर के लगाए एक कैमरे की लेंस की ओर घूरते हुए कैमरे का बटन दबा दिया था. डेविड प्रकृति एवं इससे जुड़ी वस्तुओं की तस्वीरें लेते हैं.

यह तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी थी और पेटा ने इसके खिलाफ मुकदमा दायर कर दावा किया था कि छह साल के नारूतो को ‘‘अपनी तस्वीर का रचनाकार एवं मालिक’’ घोषित करना चाहिए.

पेटा के संस्थापक इनग्रिड नेवकिर्क ने एक बयान में कहा कि नारूतो की ऐतिहासिक सेल्फी ने उस विचार को चुनौती दी कि व्यक्ति कौन है और कौन नहीं है.

ऐसा पहली बार है जब इस पशु को किसी की संपत्ति घोषित करने के बजाय उसे संपत्ति का मालिक घोषित करने की मांग करते हुए कोई मुकदमा दायर किया गया है.

बहरहाल इस मुकदमे से अंतरराष्ट्रीय कानूनी विशेषज्ञों के बीच पशुओं के लिये उनके व्यक्तित्व की पहचान और वे अपनी संपत्ति के मालिक हो सकते हैं या नहीं, इसे लेकर एक बहस छिड़ गयी.

सितंबर में अदालत के फैसले के साथ मामले में इस बात पर सहमति बनी कि डेविड भविष्य में बंदर की सेल्फी के इस्तेमाल या उसकी बिक्री से होने वाली कमाई का 25 प्रतिशत हिस्सा इंडोनेशिया में इन बंदरों की रक्षा में मदद के लिये देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget