एक्सप्लोरर

Indonesia: राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

World News: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के सबसे छोटे बेटे ने अपनी मंगेतर एरीना गुडोनो से शादी रचा ली है. इस शादी की तस्वीरों को राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Indonesian President Son Get Married : इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे ने आज ( 9 दिसंबर) को एक भव्य समारोह में मंगेतर एरीना गुडोनो से शादी रचाई है. राष्ट्रपति जोकोवी अपने देश में काफी लोकप्रिय हैं. दोनों युवा जोड़े ने सिरामन समारोह में भी हिस्सा लिया, जो वहां का एक अनुष्ठान स्नान है और वहां का एक रिवाज भी है. सोशल मीडिया शेयर की गई तस्वीरों में राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को अपने बेटे कैसंग पंगारेप और उनकी पत्नी को आशीर्वाद देते हुए दिखा रहे हैं.

राष्ट्रपति के बेटे पेशे से एक यूट्यूबर हैं. पंगारेप राष्ट्रपति के सबसे छोटे बेटे हैं और उनकी उम्र 27 साल है. उन्होंने सिंगापुर में एसीएस इंटरनेशनल कॉलेज से स्नातक डिग्री प्राप्त की है. वह इंडोनेशियाई व्यवसायी एरिक थोहिर के साथ लिगा 2 फुटबॉल क्लब पर्सिस सोलो के मालिक भी हैं.

राष्ट्रपति ने लिखा पोस्ट 

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा, "आज शुक्रवार 9 दिसंबर 2022, सुरकार्ता शहर में हमारे निवास से हम अपने बेटे कैसांग पंगारेप के साथ एरीना गुडोनो के साथ हो रही शादी में हिस्सा लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि शादी काफी अच्छे तरीके से संपन्न हुई." उन्होंने अपनी बात को आगे बढाते हुए कहा कि "हमारा परिवार इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए प्रार्थना कर रहा है, ताकि दोनों लोग अपने जीवन में खुश रहें."

वहां के लोगों से मांगी माफी

उन्होंने वहां के लोगों से शादी के कारण यातायात में आई रुकावटों के लिए माफी भी मांगी. शादी के कारण शहर के कई प्रमुख रोड बंद कर दिए गए थे. राष्ट्रपति ने छह घंटे पहले ही इस पोस्ट को साझा किया था. अब तक इस पोस्ट पर 13 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

2014 में पहली बार बने थे राष्ट्रपति

जोको विडोडो को अक्टूबर 2019 में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ दिलाई गई थी. शपथ लेने के तुरंत बाद राष्ट्रपति ने कहा था कि उनका यह अंतिम कार्यकाल गरीबी को हटाने और दुनिया के सबसे बड़े पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक के साथ मिलकर 260 मिलियन लोगों के हित में काम करेंगे. 

अब हो रही है आलोचना

विडोडो पहले एक बिजनेसमैन के रूप में अपना जीवन शुरू किया था. उन्हें मेटल की चीजों से काफी प्यार था. जोकोवी 2014 में पहली बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे. उन्हें इंडोनेशिया का बराक ओबामा भी माना जाता है. उन्होंने वहां की खराब सड़कों से लेकर हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी कई काम किये है. हालांकि मुसीबतों की लहर आने के बाद उनके नेतृत्व की आलोचना काफी हो रही है, जो उनके अंतिम कार्यकाल में उनकी छवि पर नुकसान पहुंचा सकते हैं.

World Strongest Passport: किस देश का है सबसे पावरफुल पासपोर्ट, जानें इस लिस्ट में कौन सी रैंक पर है भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
ट्रंप-नेतन्याहू में दरार? यूएस प्रेसिडेंट नहीं दिया मिलने का समय, इजरायली पीएम ने रद्द की वाशिंगटन यात्रा
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी
चीन में तेज बारिश से चोंगकिंग शहर में खिसकी जमीन, अब तक 8 लोगों की मौत; 10 से ज्यादा इमारतें धंसी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप
चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई-विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget