एक्सप्लोरर

इंडोनेशिया में भूकंप-सुनामी से मरने वालों की संख्या 1,234 हुई, खाने-पीने के सामान के लिए मची लूट

इंडोनेशिया में आये भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,234 हो गई है. इसके पहले यह संख्या 844 की बताई गई थी, वहीं ये भी जानकारी दी गई है कि सैंकड़ों घायलों की वजह से इस संख्या के बढ़ने की आशंका है.

जकार्ता: इंडोनेशिया सरकार ने मंगलवार को बताया कि सुलावेसी द्वीप पर आये भूकंप तथा उसके बाद उठी सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,234 हो गयी है. पहले यह संख्या 844 बताई गई थी. राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नगरोहो ने बताया, ‘‘मंगलवार दोपहर एक बजे तक 1,234 लोग मारे गये हैं.’’

इस बीच मंगलवार को इंडोनेशियाई पुलिस ने बताया कि उन्होंने भूकंप और सुनामी प्रभावित सुलावेसी द्वीप पर लूटपाट करने वाले दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है. यहां पर जीवित बचे लोगों ने पानी, खाना और अन्य चीजों के लिए दुकानों में लूटपाट की है.

उप राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख आरी डोनो सुकमांटो ने बताया, ‘‘पहले और दूसरे दिन कोई दुकान नहीं खुली. लोग भूखे थे. लोगों को सामान की सख्त जरूरत थी. यह एक समस्या नहीं है.’’  अब तक ज़्यादातर मौतें पालू शहर में दर्ज की गई. 28 अक्टूबर को यहां 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठी थी और पानी द्वीप के भीतर घुस आया था. पालू के उत्तर में स्थित डोंग्गला क्षेत्र में 11 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है.

इस बीच, भूकंप-सुनामी से सबसे अधिक प्रभावित पालू शहर में राहत एवं बचाव कर्मियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. इस आपदा में जीवित बचे लोग मृतकों के शव बरामद करने में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं. इंडोनेशिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘अंतारा’ ने राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रमुख के हवाले से पालू में मारे गए लोगों का ताजा आंकड़ा बताया.

7.5 तीव्रता वाल भूकंप-सुनामी ने मचाई तबाही अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 7.5 तीव्रता के भूकंप और सुनामी में पांच-पांच फुट ऊंची उठी लहरों की चपेट में आए हताहतों की संख्या ‘बढ़ रही है’, क्योंकि अब सुदूर इलाकों से नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं. एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि सैकड़ों लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. अस्पतालों को बड़ी संख्या में भर्ती किए जा रहे घायलों के इलाज में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि क्षेत्र में सेना को बुलाया गया है ताकि वो पीड़ितों तक पहुंचने और शवों को तलाशने में खोज और बचाव टीमों की मदद कर सके. कुछ सरकारी विमान राहत सामग्री लेकर पालू के प्रमुख हवाई अड्डे तक पहुंचे हैं. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यह हवाई अड्डा वाणिज्यिक उड़ानों के लिए बंद रहेगा.

जश्न की तैयारी में जुटे लोग लापता बीते शुक्रवार की शाम को समुद्र तट पर जश्न की तैयारी में जुटे लोग लापता बताए जा रहे हैं. उनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिलने से चिंता की स्थिति बनी हुई है. यह जानकारी आपदा एजेंसी ने दी. करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले पालू में शुक्रवार को सुनामी की चपेट में आने से मारे गए लोगों के शव समुद्र तट पर नजर आ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: ईरान को ड्रोन सप्लाई कर रहा रूस! खुफिया एजेंसियों का दावा- दवाइयां और खाना भी पहुंचाने की तैयारी
Live: ईरान को ड्रोन सप्लाई कर रहा रूस! खुफिया एजेंसियों का दावा- दवाइयां और खाना भी पहुंचाएगा
Iran Opens Hormuz For India: 'भारत जैसे दोस्त....', कहकर ईरान ने इंडिया को भेजी गुड न्यूज, तेल संकट के बीच खोला होर्मुज
'भारत जैसे दोस्त....', कहकर ईरान ने इंडिया को भेजी गुड न्यूज, तेल संकट के बीच खोला होर्मुज
बांग्लादेश बस हादसे में 23 लोगों की मौत, कई लोग अभी भी लापता, पुलिस ने क्या बताया?
बांग्लादेश बस हादसे में 23 लोगों की मौत, कई लोग अभी भी लापता, पुलिस ने क्या बताया?
US Israel Iran War Survey: जंग को लेकर टेंशन में अमेरिकी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, बोले- ईरान पर...'
जंग को लेकर टेंशन में अमेरिकी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, बोले- ईरान पर...'

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget