एक्सप्लोरर

Indonesia Earthquake: 'दुख की घड़ी में इंडोनेशिया के साथ खड़ा है भारत', भूकंप से तबाही पर जानें पीएम मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित विश्व के कई नेताओं ने इंडोनेशिया में जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है. यहां जानिए किस नेता ने क्या कहा.

PM Modi Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया इस वक्त भूकंप की त्रासदी से गुजर रहा है. सोमवार (21 नवंबर) को इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में आए भूकंप के कारण 160 से अधिक लोग मारे गए और 326 घायल हो गए. 5.6 तीव्रता के भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा में सियांजुर शहर के पास था - जो राजधानी जकार्ता से लगभग 75 किमी दूर है. सोमवार से ही मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनियाभर के नेताओं ने इंडोनेशिया में आए भूकंप को लेकर दुख जाहिर किया है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आए भूकंप से जान-माल के नुकसान पर दुख जताया. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "इंडोनेशिया में भूकंप से जान-माल के नुकसान से दुखी हूं. पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है." 

ऋषि सुनक क्या बोले?

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है. इंडोनेशिया में अपने प्रवास को याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आज इंडोनेशिया में विनाशकारी दृश्यों से स्तब्ध हूं. पिछले हफ्ते ही मैंने इंडोनेशियाई लोगों की गर्मजोशी, उदारता और दयालुता का प्रत्यक्ष अनुभव किया. मेरी संवेदनाएं अब उनके साथ हैं. इस कठिन समय में यूके इंडोनेशियाई लोगों के साथ खड़ा है."

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी की मदद की पेशकश

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने घोषणा की है वे भूकंप से प्रभावित होने के बाद इंडोनेशिया और सोलोमन द्वीप समूह को सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है. मंगलवार को संसद को संबोधित करते हुए अल्बनीस ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के समर्थन की पेशकश करने के लिए दोनों देशों के नेताओं से संपर्क किया है. 

उन्होंने कहा, "2,000 से अधिक घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ, मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति जोको विडोडो के माध्यम से इस दुखद मौत पर ऑस्ट्रेलिया की संवेदना व्यक्त की है और हम इंडोनेशिया में अपने दोस्तों को सहायता प्रदान करने के लिए तैयार रहेंगे, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया हमेशा करता है."

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉक्टर आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप में आए भूकंप से कीमती जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया. वहीं सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को अपनी संवेदना भेजी है.

ये भी पढ़ें- चीन में बेकाबू होता कोरोना! तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव केस, कई शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात, चिंता में स्वास्थ्य अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के बीच यूएई ने निकाला होर्मुज का जबरदस्त तोड़, 18 महीने में बनकर होगा तैयार, भारत को क्या फायदा?
ईरान वॉर के बीच UAE ने निकाला होर्मुज का तोड़, 18 महीने में बनकर होगा तैयार, भारत को क्या फायदा?
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
Explained: भारत के दुश्मन के घर में तबाही! पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी पर बवाल क्या, कैसे भड़की क्रिप्टो चिंगारी?
भारत के दुश्मन के घर तबाही! PAK में क्रिप्टोकरेंसी पर बवाल क्या, कैसे भड़की क्रिप्टो चिंगारी?

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget