एक्सप्लोरर

Canada News: कनाडा में मुश्किल में भारतीय छात्र, ट्रूडो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे, जानिए क्यों

Canada News: प्रिंस एडवर्ड आइलैंड्स प्रांत के लोगों को लगता है कि उनकी नौकरियां विदेशी लोगों के पास जा रही है. द्वीपों पर भारी संख्या में भारतीय युवक छात्र वीजा पर पहुंचते हैं.

Canada News: कनाडा के कई प्रांत इस समय दो तरफा प्रदर्शन से जूझ रहे हैं. कनाडा में रह रहे विदेशी और क्षेत्रीय नागरिक दोनों सरकार का विरोध कर रहे हैं. क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सरकारी ढील की वजह से नौकरी से लेकर हर चीजों पर विदेशियों का कब्जा होता जा रहा है, वहीं विदेशी नागरिक नियमों में बदलाव करने पर कनाडाई सरकार से नाराज हैं. इसका सबसे बड़ा असर भारतीय छात्रों पर पड़ा है, जिसके बाद भारतीय छात्र अब सड़क पर निकलकर प्रदर्शन करने लगे हैं. 

कनाडा का प्रिंस एडवर्ड आइलैंड्स (PEI) प्रान्त ने क्षेत्रीय लोगों के भारी विरोध की वजह से अपने इमिग्रेशन परमिट में कटौती करना शुरु कर दिया है. विदेशी नागरिकों की भारी संख्या से जूझ रहे प्रांत ने अपने नियमों में कुछ बदलाव किया है. इसका सबसे बुरा प्रभाव भारतीय छात्रों पर पड़ा है, जिसके बाद सैकड़ों भारतीय छात्र निर्वासन का सामना कर रहे हैं. कनाडा के सबसे छोटे प्रांत पीईआई के लोगों ने बताया कि वे अब और अधिक अप्रवासी नहीं चाहते हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो प्रिंस एडवर्ड आइलैंड्स में घर, स्वास्थ्य सुविधा और नौकरी प्रमुख मुद्दा है, जिसकी वजह से प्रांत ने इमिग्रेशन नियमों में बदलाव करके 25 फीसदी की कटौती की है. 

विदेशी लोगों को मिल रही नौकरी
स्थानीय लोगों को लगता है कि अप्रवासी लोग उनके हिस्से के अवसर छीन रहे हैं. यह विरोध छात्र वीजा पर आए युवाओं के लिए अधिक है. इनका कहना है कि कनाडा में स्थायी निवास और नागरिकता के लिए छात्र वीजा का दुरुपयोग किया जाता है. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि विदेश के लोगों ने हमें बाहर कर दिया है. प्रिंस एडवर्ड द्वीप समूह में जो हो रहा है, अब वह दूसरे प्रांतों में भी दिखने लगा है. बताया जाता है कि प्रिंस एडवर्ड आइलैंड्स पर साल 2006 के बाद तेजी से अप्रवासियों की संख्या बढ़ी है. पीईआई के लोगों को लगता है कि उनकी नौकरियां विदेशी लोगों के पास जा रही है. 

लचीले नियमों की वजह से बढ़े विदेशी
पीईआई के एक शख्स ने कहा, 'हमें यहां कि समस्याओं को ठीक करना चाहिए, द्वीपों पर सभी नौकरियां उन लोगों के पास जा रही हैं, जो यहां के नहीं हैं.' अप्रवासियों के खिलाफ नाराजगाही की वजह जनसंख्या वृद्धि और आवास सुविधा की कमी भी है. विदेशी लोगों के पहुंचने पर द्वीपों पर मकानों का किराया बढ़ गया है. स्थानीय लोग अप्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी की वजह नियमों में ढील को मान रहे हैं. इनका मानना है कि लचीले नियमों की वजह से इन द्वीपों पर अप्रवासियों की संख्या बढ़ गई है. इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा है.

यह भी पढ़ेंः Tropical Cyclone Remal: चक्रवात रेमल बांग्लादेश तट से टकराया, भारत में अलर्ट जारी, जानिए 10 अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget