एक्सप्लोरर

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया हुआ कमजोर, जानें 1 डॉलर की कीमत कितने रुपये

Dollar vs Rupee Today: डॉलर के अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों की भावनाएं कमजोर होने से रुपये में गिरावट आई.

Dollar vs Rupee Today: अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार (13 फरवरी 2024)  को 8 पैसे गिरकर 83.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. डॉलर के अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों की भावनाएं कमजोर होने से रुपये में गिरावट आई. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी निवेशकों की लिवाली से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला और गिरावट पर अंकुश लगा.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान इसने 82.98 के ऊपरी और 83.08 के निचले स्तर को छुआ. कारोबार के अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 8 पैसे की गिरावट के साथ 83.08 पर बंद हुआ.

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत होकर 83 पर बंद हुआ था. बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि सकारात्मक एशियाई बाजारों और विदेशी निवेशकों की ताजा लिवाली के चलते रुपये में तेजी की उम्मीद थी.

हालांकि, अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपया गिरकर बंद हुआ. इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.21 पर रहा.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 126.60 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी. 

1947 में 1 रुपए का कितना था मूल्य?

भारत को अंग्रेजी हुकूमत से 1947 में आजादी मिली थी. तब भारत की मुद्रा पाउंड स्टर्लिंग में आंकी गई थी और विनिमय दर 1 रुपए के लिए 1 शिलिंग और 6  पेंस थी. इस दौरान 1 पाउंड की कीमत करीब 13.33 रुपये थी.वहीं डॉलर-पाउंड विनिमय दर $4.03 प्रति पाउंड थी. 

यह भी पढ़ें- इमरान खान अब शहबाज या बिलावल भुट्टो किस पार्टी से सरकार बनाने के लिए करेंगे गठबंधन, पूर्व PM ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget