एक्सप्लोरर

Singapore Manufacturing Company: PM मोदी के FDI पॉलिसी ने किया कमाल! सिंगापुर की कई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां करने लगी है भारत का रुख, जानें क्या है वजह?

India-Singapore Relation: पीएम मोदी की तरफ से चलाई गई मेक इन इंडिया (Make In India) ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Singapore Manufacturing Company: सिंगापुर (Singapore) को बिजनेस करने के लिहाज से बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है. इसके पीछे कई मुख्य कारण हैं. इनमें टैक्स सिस्टम, ग्लोबल नेटवर्किंग , क्वालिटी ह्यूमन रिसोर्स को तैयार करने की एबिलिटी और फाइनेंस की सुविधा आदि है. अब ANI की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक देश में अच्छी व्यवस्था होने के बावजूद  सिंगापुर की कई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां भारत की ओर अपना रुख कर रही है.

सिंगापुर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां पहले दक्षिण पूर्व एशियन देशों में अपने सामानों को मैन्युफैक्चर करती थी, लेकिन अब कई कंपनी जो Multinational Companies (MNC) को सपोर्ट और सप्लाई करती हैं, वो कंपनियां भारत का रुख करने लगी हैं.

भारत की भी बड़ी कंपनियां सिंगापुर में मौजूद
सिंगापुर में भी एक महत्वपूर्ण भारतीय डायस्पोरा है और इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि कई भारतीय बिजनेस ने सिंगापुर में बेस तैयार किए हुए हैं. सिंगापुर में स्थिति भारतीय उच्चायोग के अनुसार देश में लगभग 9,000 भारतीय कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन किया हुआ है. इनमें टाटा समूह, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विज्ञापन समूह, इंफोसिस और विप्रो जैसी भारतीय कंपनियां शामिल हैं. भारत और सिंगापुर के बीच कई सालों से मजबूत व्यापारिक संबंध रहे हैं.

सिंगापुर भारत का छठा सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर
फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के दौरान भारत और सिंगापुर ने 30.11 बिलियन अमरीकी डालर  (24 खरब) का व्यापार किया. भारत के कुल व्यापार में  2.9 फीसदी की हिस्सेदारी रही. इसके साथ ही सिंगापुर भारत का छठा सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर है. इसके अलावा सिंगापुर का कुल व्यापार में 2.3 फीसदी की हिस्सेदारी रही. भारत सिंगापुर का 12वां सबसे बड़ा बिजनेस पार्टनर भी है.

साल 2021 में सिंगापुर ने Forest Direct Investment (FDI) के तहत भारत में 15.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया, जबकि भारत ने 18.41 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश सिंगापुर में किया. अगर पिछले 22 सालों की बात करें तो अप्रैल 2000 से सितंबर 2022 तक सिंगापुर ने 140.99 बिलियन अमरीकी डालर का निवेश भारत में किया है. 

पीएम मोदी की मेक इन इंडिया
सिंगापुर ने भारत में जिन क्षेत्रों में निवेश किया है, वो सर्विस सेक्टर, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, मेडिसिन और फार्मास्यूटिकल्स रही हैं. एक और क्षेत्र है, जिससे सिंगापुर से अधिक निवेश की उम्मीद वो है मैन्युफैक्चरिंग. भारत में साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ज्यादा-से-ज्यादा देशों को भारत में निवेश करने को आकर्षित किया जाने लगा.

इसमें लिए पीएम मोदी के तरफ से चलाई गई मेक इन इंडिया (Make In India) कैंपेन ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मोदी सरकार ने विदेशी कंपनियों के लिए देश में काम करना आसान बना दिया. भारत विश्व बैंक के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स में साल 2016 से 2019 के बीच 190 देशों में से 130वें स्थान से 63वें स्थान पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें:Pakistan Murder: पाकिस्तान में इस शख्स ने बहू से शादी करने की खातिर पोते को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
US Iran Peace Talks In Pakistan Live: अमेरिका-ईरान समझौते पर मंडराया खतरा! इजरायल ने लेबनान पर किया घातक हवाई हमला
Live: अमेरिका-ईरान समझौते पर मंडराया खतरा! इजरायल ने लेबनान पर किया घातक हवाई हमला
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
कितने खतरनाक हैं F-16 फाइटर जेट, जिनसे पाकिस्तान ने जेडी वेंस के विमान को किया एस्कॉर्ट? देखें वीडियो
कितने खतरनाक हैं F-16 फाइटर जेट, जिनसे पाकिस्तान ने जेडी वेंस के विमान को किया एस्कॉर्ट? देखें वीडियो

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
क्या राजस्थान रॉयल्स ने बढ़ाई है वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? IPL 2026 में इस क्रिकेटर को कितना पैसा मिलेगा
क्या राजस्थान रॉयल्स ने बढ़ाई वैभव सूर्यवंशी की सैलरी? IPL 2026 में कितना पैसा मिलेगा
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
Explained: अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
अंडरगारमेंट्स से लेकर मलाश्य के अंदर... जानें कहां-कहां सोना छिपाकर भारत लाया गया?
बदलते मौसम में कहीं खो न जाए आम की मिठास, किसान कर सकते हैं ये 5 उपाय
बदलते मौसम में कहीं खो न जाए आम की मिठास, किसान कर सकते हैं ये 5 उपाय
म्यूजिक स्कूल को आखिरी अलविदा, बम की आवाजों के बीच ईरानी शिक्षक ने बजाई इमोशनल धुन, वीडियो देख रो पड़े यूजर्स
म्यूजिक स्कूल को आखिरी अलविदा, बम की आवाजों के बीच ईरानी शिक्षक ने बजाई इमोशनल धुन, वीडियो देख रो पड़े यूजर्स
Embed widget