एक्सप्लोरर

गल्फ एयर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, करीब 20 घंटे तक फंसे भारतीय यात्री

Kuwait Airport:'गल्फ एयर' की मैनचेस्टर फ्लाइट में तकनीकी खराबी से कुवैत में रुकी जहां यात्री 20 घंटे तक फंसे रहे. इस दौरान भारतीय दूतावास ने मदद कर ठहरने और भोजन की व्यवस्था की.

Gulf Air Flight Technical Glitch: बहरीन से मैनचेस्टर जा रही ‘गल्फ एयर’ की उड़ान को तकनीकी खराबी के चलते कुवैत हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा. भारतीय यात्रियों सहित कई लोग इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे जिन्हें 20 घंटे से ज्यादा समय तक कुवैत एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा. जानकारी के अनुसार उड़ान ने 1 दिसंबर को रात 2:05 बजे बहरीन से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण इसे सुबह 4:01 बजे कुवैत में उतारना पड़ा.

फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए भारतीय दूतावास ने तत्परता दिखाई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दूतावास ने जानकारी शेयर की कि उनकी टीम तुरंत हवाई अड्डे पर पहुंची और ‘गल्फ एयर’ के अधिकारियों से समन्वय कर यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई. यात्रियों को कुवैत एयरपोर्ट के दो गेस्ट हाउस में ठहराया गया जहां यात्रियों के लिए भोजन और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई.

सुबह 4:34 बजे यात्रा फिर से शुरू

सोमवार यानी आज सुबह 4:34 बजे ‘गल्फ एयर’ का विमान मैनचेस्टर के लिए रवाना हुआ. भारतीय दूतावास की टीम इस दौरान पूरी रात यात्रियों की सहायता के लिए वहां मौजूद रही. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शुरुआत में कोई मदद नहीं दी गई थी जिससे असुविधा का सामना करना पड़ा.

यात्रियों की शिकायतें और अनुभव

इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ यात्रियों ने अपने अनुभव शेयर किए और आरोप लगाया कि भारतीय यात्रियों को बिना किसी मदद के छोड़ दिया गया था. हालांकि दूतावास ने ये स्पष्ट किया कि उनकी टीम ने स्थिति को संभालने और यात्रियों की मदद सुनिश्चित करने में हर संभव प्रयास किया. ऐसे में ये घटना उड़ान सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को लेकर विमानों और एयरलाइंस की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करती है.

ये भी पढ़ें: Bangladesh Vioelence: 'इनकी जुबान सिर्फ फिलिस्तीन पर खुलती है...', बांग्लादेश हिंसा को लेकर ओवैसी की चुप्पी पर बरसे गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget