एक्सप्लोरर

'पार्टी नहीं चाहती कि...', कनाडा में पीएम रेस से बाहर होने के बाद भारतीय मूल की रूबी ढल्ला ने लगाए गंभीर आरोप

लिबरल पार्टी के नेशनल डायरेक्टर आजम इश्माएल ने कहा, “लिबरल लीडरशिप वोट समिति ने निर्धारित किया कि रूबी ढल्ला ने 10 उल्लंघन किए हैं, जो पार्टी के नेतृत्व और खर्च संबंधी नियमों से ताल्लुक रखते हैं.”

Indian-Canadian Leader blame Liberal Party : भारतीय मूल की कनाडाई नेता रूबी ढल्ला को कनाडा की लिबरल पार्टी ने प्रधानमंत्री की रेस से बाहर कर दिया है. रूबी ढल्ला ने कहा कि उन्हें पीएम जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी ने अगले कनाडाई पीएम की रेस में अयोग्य घोषित कर दिया है. पार्टी के इस फैसले को रूबी ने चौंकाने वाला और निराशाजनक करार दिया है. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया है.

क्यों अयोग्य घोषित की गई रूबी ढल्ला?

लिबरल पार्टी के नेशनल डायरेक्टर आजम इश्माएल ने कहा, “लिबरल लीडरशिप वोट समिति ने निर्धारित किया कि रूबी ढल्ला ने 10 उल्लंघन किए हैं, जो पार्टी के नेतृत्व और खर्च संबंधी नियमों से ताल्लुक रखते हैं.”

CBC न्यूज ने इश्माएल के हवाले से कहा, “यह फैसला एक लंबी, गहन प्रक्रिया और समीक्षा के बाद लिया गया. इसमें इंटरव्यू, सवाल-जवाब और डॉ. ढल्ला को समितियों को सीधे संबोधित करने का मौका दिया गया था.” पार्टी ने कहा, “लीडरशिप ने निर्धारित किया कि ये उल्लंघन अत्यंत गंभीर थे.” वहीं, रूबी ढल्ला ने अपने ऊपर लगाए गए इन आरोपों को बेबुनियाद, झूठा और मनगढ़ंत करार दिया.

इश्माएल ने कनाडाई मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी को चिंता है कि ढल्ला ने कनाडा चुनाव अधिनियम का उल्लंघन किया है. उन्होंने वित्तीय उल्लंघन के साथ गलत वित्तीय जानकारी भी दी है. इससे पहले सीबीसी न्यूज ने एक सूत्र के हवाले से बताया था कि ढल्ला पर अपने चुनावी अभियान के दौरान एक गैर-कनाडाई व्यक्ति से मदद लेने का खुलासा न करने का भी आरोप लगाया गया था, जिसके बारे में पार्टी का आरोप है कि क्योंकि यह चुनाव अवधि के दौरान हुआ है इसलिए यह विदेशी हस्तक्षेप माना जाएगा.

रूबी ढल्ला ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

लिबरल पार्टी के अयोग्य घोषित करने के बाद रूबी ढल्ला ने बयान जारी कर कहा, “मुझे लगता है कि यह लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा की स्थिति को दर्शाता है कि एक उम्मीदवार जो पार्टी की नेता बनने और देश की प्रधानमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ रही है, उसे मीडिया के जरिए अपनी अयोग्यता के बारे में पता चल रहा है.” इसके अलावा रूबी ढल्ला ने पार्टी ने अपने साथ राजनीति और पक्षपात करने का भी आरोप लगाया और कहा कि पार्टी नहीं चाहती है कि पार्टी का कोई भी एक उम्मीदवार मार्क कार्नी को चुनौती दे.

यह भी पढे़ंः 'भारत में वोटर टर्नआउट के लिए 21 मिलियन डॉलर, हमारे बारे में क्या?', USAID फंडिंग पर फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget