एक्सप्लोरर

India-Maldives: अचानक चीन के गुलाम मुइज्जू के कामों की क्यों भारत ने की तारीफ, जानिए पूरा मामला

India-Maldives:भारतीय कर्ज से मालदीव में कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, इन परियोजनाओं को भारतीय विदेश मंत्रालय के विकास साझेदारी प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है. 

India-Maldives: भारत के विदेश मंत्रालय की टीम ने मुइज्जू के देश पहुंचकर मालदीव की जमकर तारीफ की है. भारतीय टीम ने कहा कि मालदीव में 'बुनियादी ढांचा परियोजना' ने काफी प्रगति की है. बताया गया है कि भारतीय विदेश मंत्रालय की टीम गुरुवार को मालदीव में 'बुनियादी ढांचा परियोजना' की समीक्षा करने पहुंची थी, इस दौरान टीम के नेतृत्व ने मालदीव की तारीफ की.

दरअसल, भारतीय कर्ज से कई योजनाएं मालदीव में चल रही हैं. इन परियोजनाओं को भारतीय विदेश मंत्रालय के विकास साझेदारी प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है. विदेश मंत्रालय की टीम ने गुरुवार को भारतीय रियायती ऋण सुविधा के तहत हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पुनर्विकास की भी समीक्षा की. इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी. 

भारतीय टीम का नेतृत्व 'सुजा के मेनन' कर रही हैं, जो भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में डीपीए संयुक्त सचिव हैं. मंगलवार को इसी डीपीए टीम ने गण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुनर्विकास परियोजना का भी निरीक्षण किया था. भारतीय टीम के द्वारा मालदीव के कई स्थलों का निरीक्षण करने के बाद मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर इसके बारे में जानकारी साझा की. उच्चायोग ने लिखा 'चौथी भारत-मालदीव लाइन ऑफ क्रेडिट समीक्षा के तहत विदेश मंत्रालय की ज्वाइंट सेकरेट्री के नेतृत्व वाली टीम ने हनीमाधू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पुनर्विकास को परखा.  भारतीय रियायती क्रेडिट लाइन के तहत बाराह और केला द्वीपों में चल रही परियोजनाओं को भी देखा और प्रगति रिपोर्ट की सरहाना की.'

बैठक में ये लोग हुए शामिल
भारतीय उच्चायोग ने बताया कि 'सोमवार को भारत-मालदीव लाइन ऑफ क्रेडिट समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई. इस दौरान मालदीव में चल रही विकास परियोजनाओं के बेहतर संचालन को लेकर चर्चा हुई. बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने की. बैठक में विदेश मंत्रालय, भारत के एक्जिम बैंक और मालदीव सरकार की एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए.

यह भी पढ़ेंः Haider Tank: पाकिस्तान जिस टैंक पर इतरा रहा था उसे पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने बताया बेहद खराब, वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी', एलन मस्क को सरकार का सख्त मैसेज
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
'भारत से सीखना चाहिए', ट्रंप का बयान, ज्ञानेश कुमार का क्यों लिया नाम
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद
Xप्लेन: ट्रंप को क्यों पसंद आया भारत का वोटर ID मॉडल? क्या है US में विवाद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget