एक्सप्लोरर

Nepal: नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा की चोटियों से गिरने के बाद लापता हुआ भारतीय पर्वतारोही, रेस्क्यू जारी

Nepal News: अन्नपूर्णा दुनिया का दसवां सबसे ऊंचा पर्वत है, यहां चढ़ाई करने का क्रेज पर्वतारोहियों में खूब रहता है. अनुराग फिलहाल दुनिया की 8000 से अधिक ऊंचाई की सभी 14 चोटियों पर चढ़ने के मिशन पर हैं.

Nepal: भारत का पर्वतारोही नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा के पास से लापता हो गया है. लापता पर्वतारोही का नाम अनुराग मालू बताया जा रहा है. वह राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले हैं. अनुराग अन्नपूर्णा की चढ़ाई करने पहुंचे थे, जहां वो एक दरार में गिर गए. अब लापता पर्वतारोही के तलाश जारी है. 

ट्रेकिंग अभियान का संचालन करने वाले सेवन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने बताया कि राजस्थान के किशनगढ़ निवासी अनुराग मालू सोमवार को माउंट अन्नपूर्णा के तीसरे शिविर से उतरते समय लापता हो गए. शेरपा ने कहा कि लापता पर्वतारोही का पता लगाने के लिए हवाई खोज की गई है. अब तक उनका पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि अनुराग करीब छह हजार मीटर से नीचे गिरे हैं. 

अनुराग का 14 चोटियों पर चढ़ने का है मिशन 

बता दें कि नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा दुनिया का दसवां सबसे ऊंचा पर्वत है, यहां चढ़ाई करने का क्रेज पर्वतारोहियों में खूब रहता है. अनुराग फिलहाल दुनिया की 8000 से अधिक ऊंचाई की सभी 14 चोटियों पर चढ़ने के मिशन पर हैं. इसे कड़ी में वह अन्नपूर्णा पर चढ़ाई कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ.

अनुराग मालू ने पिछले साल ही माउंट अमा डबलाम पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी और माउंट एवरेस्ट, अन्नपूर्णा और ल्होत्से पर चढ़ने की योजना बना रहे थे. मालू को पहले आरईएक्स कर्मवीर चक्र से सम्मानित किया गया था और वह भारत से 2041 अंटार्कटिक यूथ एंबेसडर बने थे. भारतीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्होंने पहाड़ों पर चढ़ने के लिए प्रसिद्ध पर्वतारोही बछेंद्री पाल से मार्गदर्शन लिया था. 

ये भी पढ़ें: China: चीनी शख्स ने AI की मदद से किया कमाल ! कोविड में जान गंवा चुकी दादी का बनाया वर्चुअल वर्जन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप हथियार खरीदेंगे? US राजदूत का दावा- जिनपिंग को ट्रंप ने दिया ऑफर
क्या आप हथियार खरीदेंगे? US राजदूत का दावा- जिनपिंग को ट्रंप ने दिया ऑफर
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात के बाद US-चीन ने किया ये खेल! अब दिल्ली को रहना होगा अलर्ट
ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात के बाद US-चीन ने किया ये खेल! अब दिल्ली को रहना होगा अलर्ट
इमरान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार ने पेश की डील? बेटे कासिम ने किया इशारा
इमरान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार ने पेश की डील? बेटे कासिम ने किया इशारा

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget