एक्सप्लोरर

Indian Army In Congo: कांगो में UN के अस्पताल और दफ्तर पर सशस्त्र गुटों ने किया हमला, भारतीय सैनिकों ने बचाया

UN Complex Attacked: भारतीय सैनिकों ने कांगो में नागरिक सशस्त्र समूहों द्वारा यूएन की संपत्ति को लूटने के प्रयास को विफल कर दिया.

Indian Army Congo: कांगो में कुछ असैन्य सशस्त्र समूहों द्वारा संयुक्त राष्ट्र (UN) की संपत्ति को लूटने का प्रयास किया गया जिसे भारतीय सैनिकों (Indian Army Congo) ने विफल कर दिया. सेना के अधिकारी ने बताया कि कुछ नागरिक सशस्त्र समूहों ने कांगो (Congo) में संयुक्त राष्ट्र की संपत्ति को बड़े पैमाने पर लूटने का प्रयास किया था. इन गुटों ने भारतीय सेना के ऑपरेटिंग बेस और स्तर-3 अस्पताल को लूटने का प्रयास किया था. इस मामले में भारतीय शांति सैनिकों की कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के नियमों के अनुसार हुई है. 

सेना ने कहा, "भारतीय सैनिकों ने अपनी तैनाती के स्थानों पर संयुक्त राष्ट्र कर्मियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की है." सेना ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ कार्यालय परिसरों में तोड़फोड़ की खबरें हैं और वे स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के गोदाम पर हमला करने में कामयाबी हासिल की और कांगो के पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य के गोमा में सोमवार को कार्यालयों में लूटपाट की. 

कांगो में यूएन के कार्यालयों पर हुआ हमला

प्रदर्शनकारियों ने शहर में सड़कों को बंद कर दिया और कार्यालयों में तोड़फोड़ की. कुछ संपत्ति को बर्बाद कर दिया और मिशन के परिसर के एक गेट में आग लगा दी. कांगो में शांति स्थापना मिशन के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारे एक गोदाम पर आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने हमला किया. वे हमारे एक ठिकाने में घुस गए और उपकरण लूट लिए." 

मिशन ने बयान में कहा कि ये हमला संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ कुछ व्यक्तियों और समूहों द्वारा की गई शत्रुतापूर्ण टिप्पणियों और धमकियों के एक दिन बाद हुआ है. बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र (UN) शांति सेना के हिस्से के रूप में भारतीय सेना (Indian Army) दुनिया भर में 14 संयुक्त राष्ट्र मिशनों में से आठ में मौजूद है और वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र ध्वज के तहत 5,400 से अधिक सैन्य कर्मियों को तैनात किया गया है. 

ये भी पढ़ें- 

Myanmar Execution: आर्थिक संकट से जूझ रहे म्यांमार में तानाशाही का खौफ, 4 लोगों को फांसी के फंदे से लटकाकर दी गई मौत की सजा

Defence News: भारत के S-400 डिफेंस मिसाइल सिस्टम के आगे कहीं नहीं टिकता पाक का HQ-9, जानिए S-400 की ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget