एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी विदेश मंत्री की हुर्रियत नेता से बात पर भड़का भारत, पाक उच्चायुक्त को तलब किया

विदेश सचिव विजय गोखले ने बुधवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब किया. गोखले ने सोहेल से स्पष्ट रूप से कहा कि यह भारत की एकता को नुकसान पहुंचाने और इसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने का पाकिस्तान का यह शर्मनाक प्रयास है.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक से टेलीफोन पर बातचीत हुई है. इस संबंध में विदेश सचिव विजय गोखले ने बुधवार को पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब किया. गोखले ने सोहेल से स्पष्ट रूप से कहा कि यह भारत की एकता को नुकसान पहुंचाने और इसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने का ‘शर्मनाक प्रयास’ है.

विदेश मंत्रालय ने देर शाम जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान उच्चायुक्त को ‘चेताया गया’ कि पाकिस्तान द्वारा इस तरह के व्यवहार का ‘प्रभाव’ होगा. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि कुरैशी ने हुर्रियत नेता से बात की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री की हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक से टेलीफोन पर बातचीत के संबंध में विदेश सचिव ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया है.

मंत्रालय ने कहा कि गोखले ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त से कहा कि इस ‘निंदनीय कृत्य’ ने पाकिस्तान के अपने मानकों द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सभी नियमों का उल्लंघन किया और कुरैशी के कदम उनके पड़ोसी देश के आंतरिक मामलों में सीधी दखलंदाजी के समान है.

एतिहासिक: पाकिस्तान में पहली हिंदू महिला बनी जज

मंत्रालय ने कहा कि विदेश सचिव ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा भारत की एकता को नुकसान पहुंचाने और इसकी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने के ताजा शर्मनाक प्रयास की भारत द्वारा कड़े शब्दों में निंदा से उच्चायुक्त को अवगत कराया. बयान में मंत्रालय ने कहा कि इस कदम ने इस बात की एक बार फिर पुष्टि कर दी है कि पाकिस्तान जानबूझकर आतंकवाद और भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों को उकसाता है और प्रेरित करता है.

यह भी पढ़ें-

पिछले साल हुए विमान हादसे से जुड़ा बड़ा खुलासा- सिगरेट बनी 51 मौतों की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget