एक्सप्लोरर

भारत का UN Security Council में सुझाव, दो राष्ट्र समाधान को लक्ष्य में रखकर सीधी बातचीत करें Israel और Palestine

Israel & Palestine: मिडिल ईस्ट में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक का संयुक्त राष्ट्र में भारत ने इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए द्वि राष्ट्र समाधान का समर्थन किया है

India At UN: भारत ने कहा है कि वह द्वि-राष्ट्र समाधान को प्राप्त करने के लिए इजराइल और फिलिस्तीनियों के बीच प्रत्यक्ष वार्ता को फिर से शुरू करने के उद्देश्य से किये जाने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करने को तैयार है. भारत ने इससे संबंधित पक्षों से अनुरोध किया कि वे शांति वार्ता की बहाली के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करने वाले रचनात्मक प्रयासों में शामिल हों.

मध्य पूर्व (Middle East) पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत का समर्थन दृढ़ और सर्वविदित है.

तिरुमूर्ति ने मंगलवार को कहा, 'हम मानते हैं कि इजराइल और फिलिस्तीन के लोगों के बीच टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली शांति केवल द्वि-राष्ट्र समाधान के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है, जिसमें मान्यता प्राप्त और पारस्परिक रूप से सहमति प्राप्त सीमाओं के भीतर, एक संप्रभु, व्यवहार्य और स्वतंत्र फिलिस्तीन राज्य की स्थापना शामिल है. जो इजराइल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में रह सके.'

तिरुमूर्ति ने कहा, 'जमीनी यथास्थिति को अनुचित रूप से बदल देने वाली एकतरफा कार्रवाई गंभीर चुनौतियां पैदा करती है और द्वि-राष्ट्र समाधान की व्यवहार्यता को कम करती है. शांति और स्थिरता के हित में इनसे बचा जाना चाहिए. इसके बजाय, दोनों पक्षों को शांति वार्ता की बहाली के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करने वाले रचनात्मक प्रयासों में शामिल होना चाहिये.’

इसी के साथ भारत के प्रतिनिधी ने तीस साल पहले इजराइल और फिलिस्तीन के बीच हुई मैड्रिड शांति वार्ता का जिक्र करते हुए दोनों देशों को सीधे द्वि-पक्षीय बातचीत करने पर जोर दिया. उन्होंने द्वि-राष्ट्र के सिद्धांत पर जोर देते हुए उनसे वर्तमान स्थिति से बातचीत के जरिए बाहर निकलने की भी अपील की.

Kim Jong Un: किम जोंग-उन की बर्बरता, दक्षिण कोरियाई वीडियो देखने के लिए तीन साल में 7 लोगों को सुनाई मौत की सजा

China में विदेशी नागरिक नहीं कर सकेंगे धार्मिक सामग्री का ऑनलाइन प्रचार, लगाई गई पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी
वियतनाम के हरे-नीले पानी ने कैसे ली 15 भारतीयों की जान? चश्मदीदों ने क्या बताया? जानिए इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget