एक्सप्लोरर

भारत ने फिर निभाया दोस्ती का फर्ज, इस देश की मदद के लिए आगे बढ़ाया हाथ तो आईलैंड ने कहा- थैंक यू

यह पहली बार नहीं है जब भारत ने प्रशांत द्वीप में स्थित इस देश की मदद की हो, कोविड काल में भी सहायता के लिए भारत सरकार ने पीपीई और दवाओं से युक्त चिकित्सा आपूर्ति की एक खेप भेजी थी.

India Helps Kiribati: भारत ने शनिवार (22 मार्च, 2025) को किरिबाती को छह बिस्तरों वाली कंटेनर बेस्ड डायलिसिस यूनिट की एक खेप भेजी. मध्य प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में मदद के लिए नई दिल्ली ने यह कदम उठाया है.

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, "प्रशांत द्वीप समूह परिवार के साथ खड़े होकर किरिबाती की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करना. एफआईपीआईसी-3 शिखर सम्मेलन में की गई भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करता है. छह बेड वाली कंटेनर-बेस्ड डायलिसिस यूनिट की एक खेप मुंद्रा पोर्ट से तरावा, किरिबाती के लिए रवाना हुई".

एफआईपीआईसी की मदद से बने गहन संबंध 

मई 2023 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पापुआ न्यू गिनी के उनके समकक्ष जेम्स मारपे ने पोर्ट मोरेस्बी में फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी की थी. यह अनूठा मंच भारत और 14 प्रशांत द्वीप देशों को एक साथ लाता है, जिसमें कुक आइलैंड्स, फिजी, किरिबाती, मार्शल आइलैंड्स, फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया, नियू, रिपब्लिक ऑफ नाउरू, पलाऊ, पापुआ न्यू गिनी, समोआ, सोलोमन आइलैंड्स, टोंगा, तुवालु और वानुअतु शामिल हैं. एफआईपीआईसी की शुरूआत 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की फिजी यात्रा के दौरान की गई थी और इसने प्रशांत द्वीप देशों (पीआईसी) के साथ भारत के संबंधों को गहन बनाने में मदद की है.

कोविड काल में भी भारत ने की थी किरिबाती की मदद
यह पहली बार नहीं है जब भारत ने किरिबाती की मदद की हो. वर्ष 2022 में, प्रशांत द्वीप देश में कोविड-19 के पहले प्रकोप के प्रबंधन में सहायता के लिए भारत सरकार ने पीपीई और दवाओं से युक्त चिकित्सा आपूर्ति की एक खेप किरिबाती भेजी थी.

भारत की तरफ से भेजी गई राहत सामग्री में पल्स ऑक्सीमीटर, वीटीएम के साथ स्वाब, स्वाब के लिए नमूना बैग, पीपीई किट (सर्जिकल मास्क, दस्ताने, एन-95 मास्क, शू कवर, हेयर कैप) और आपातकालीन कोविड-19 दवा आपूर्ति शामिल थी.

ये भी पढ़ें: 

पाकिस्तान में भगोड़े जाकिर नाइक की मेहमान-नवाजी पर भड़का भारत, सुना दी खरी-खरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget