एक्सप्लोरर

ट्रेड वॉर के बीच भारत को मिला रूस का साथ, पुतिन ने की मेक इन इंडिया की तारीफ, जानिए क्या कहा

India-Russia: अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने के बीच भारत को अपने दोस्त रूस का समर्थन मिला है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को निवेश के लिए सबसे अच्छा देश बताया है.

India-Russia: अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने के बीच भारत को अपने दोस्त रूस का समर्थन मिला है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को निवेश के लिए सबसे अच्छा देश बताया है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश करना फायदेमंद और स्थिर है. 

पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कई देशों पर नए टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जिसमें भारत पर 27 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है. इससे पहले ट्रंप ने भारत को व्यापार के लिए मुश्किल देश बताया था. ट्रंप के इन कदमों के बीच पुतिन ने भारत के 'मेक इन इंडिया' अभियान की भी तारीफ की है.

पुतिन ने कही ये बात

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक कार्यक्रम में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है. उनकी पहल 'मेक इन इंडिया' के बारे में सभी जानते हैं.' पुतिन ने यह भी बताया कि रूस भारत में खुद उत्पादन करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, 'मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि हाल ही में हमारी कंपनी रोसनेफ्ट ने भारतीय अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा 20 अरब डॉलर का निवेश किया है.'

भारत को बताया निवेश के लिए बेहतरीन जगह

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को निवेश के लिए शानदार जगह बताया. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी की सरकार निवेश के लिए विश्वसनीय और स्थिर माहौल बना रही है. भारतीय नेतृत्व, अर्थव्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में देश को प्राथमिकता देने वाली नीतियों का पालन कर रहा है.'

पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 27% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री को अपना दोस्त बताया लेकिन कहा कि व्यापार के मामले में भारत अमेरिका के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहा है. हालांकि, फार्मास्युटिकल्स, सेमीकंडक्टर, ऊर्जा और कुछ खनिज पदार्थों को इस टैरिफ से छूट दी गई है, क्योंकि ये उत्पाद अमेरिका में उपलब्ध नहीं हैं.

भारत सरकार की प्रतिक्रिया

भारत सरकार ने अमेरिकी टैरिफ वृद्धि पर सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया दी है. सरकार ने कहा है कि वह इस फैसले के असर का बारीकी से अध्ययन कर रही है और इससे उत्पन्न होने वाले अवसरों पर भी नजर रखेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी व्यापारिक साझेदारों से आयात पर 10% से 50% तक अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है. भारत पर 10% का शुल्क 5 अप्रैल से और 27% का अतिरिक्त शुल्क 9 अप्रैल से लागू होगा.

यह 27% शुल्क, पहले से लागू किसी भी अमेरिकी शुल्क के अतिरिक्त होगा. हालांकि, इससे भारत के कुछ उत्पादों के निर्यात पर असर पड़ सकता है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है. बांग्लादेश (37%), चीन (54%), वियतनाम (46%) और थाईलैंड (36%) जैसे देशों को इससे ज्यादा बढ़े हुए शुल्क का सामना करना पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget