एक्सप्लोरर

India China Border Dispute: एलएसी विवाद के बीच चीन ने भारत की सीमा पर नजर रखने के लिए की नए कमांडर की नियुक्ति

China Appoints New Commander: राष्ट्रपति शी ने जुलाई में जनरल श्यू क्विलियांग को वेस्टर्न थियेटर कमान का प्रमुख बनाया था. अब उनकी नई भूमिका क्या होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

India China Border Dispute: चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ( President Xi Jinping) ने भारत के साथ लगने वाली सीमाओं पर निगरानी रखने वाली जनमुक्ति सेना (पीएलए) की वेस्टर्न थियेटर कमान का नया कमांडर जनरल वांग हेईजियांग को नियुक्त किया है. आधिकारिक मीडिया में यह जानकारी दी गई. सरकारी वेबसाइट ‘चाइनामिल’ की सोमवार रात की खबर के अनुसार सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (China Communist Party) और केन्द्रीय सैन्य आयोग (Central Military Commission) के अध्यक्ष शी ने वांग तथा चार अन्य सैन्य अधिकारियों को जनरल की रैंक पर पदोन्नति दी है. चीन में सैन्य सेवा में कार्यरत अधिकारियों के लिए ‘जनरल’ सर्वोच्च रैंक होता है.

जनमुक्ति सेना (पीएलए) के लिए सीमएसी समग्र हाई कमान है. पिछले महीने पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच गतिरोध होने के बाद से जनरल वांग वेस्टर्न थियेटर कमान के प्रमुख का पद संभालने वाले चौथे कमांडर हैं. शिनजियांग, तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्रों और भारत के साथ लगने वाली सीमा की निगरानी की जिम्मेदारी इसी कमान की है और पीएलए के तहत यदि किसी कमान के दायरे में सबसे बड़ा भौगोलिक क्षेत्र है तो वह वेस्टर्न थियेटर कमान ही है.

राष्ट्रपति शी ने जुलाई में जनरल श्यू क्विलियांग को वेस्टर्न थियेटर कमान का प्रमुख बनाया था. अब उनकी नई भूमिका क्या होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उनसे पहले यह जिम्मेदारी पिछले वर्ष दिसंबर में जनरल झांग श्यूदांग को दी गई थी. जनरल वांग दिसंबर 2019 से अब तक तिब्बत सैन्य जिले के प्रमुख थे.

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच पिछले साल मई से ही तनाव जारी है. हालांकि, अब तक कई जगहों से दोनों देशों के सैनिक वापसी कर पुराने ठिकाने पर जा चुके हैं. लेकिन अभी पूर्ण रूप से वापसी नहीं हो पाई है.

ये भी पढ़ें:

Afghanistan Crisis: काबुल में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, तालिबान ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चलाई गोलियां

ISI चीफ के अफगानिस्तान दौरे पर तालिबान की सफाई, कहा- पाकिस्तान को अपने मामलों में दखल नहीं देने देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: ट्रंप बोले- 'ईरान खात्मे की तरफ बढ़ रहा...', तेहरान में फाइटर जेट्स और धमाके गूंजे, कुवैत में बजे सायरन
Live: ट्रंप बोले- 'ईरान खात्मे की तरफ बढ़ रहा...', तेहरान में फाइटर जेट्स और धमाके गूंजे, कुवैत में बजे सायरन
US Israel Iran War: भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
ईरान का सुप्रीम लीडर कौन होगा, अमेरिका करेगा तय? ट्रंप बोले- वेनेजुएला की तरह मैं ही...
ईरान का सुप्रीम लीडर कौन होगा, अमेरिका करेगा तय? ट्रंप बोले- वेनेजुएला की तरह मैं ही...

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
O Romeo BO Day 21: ‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह तोड़ा दम, 21 वें दिन का कलेक्शन है शॉकिंग
‘ओ’रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह तोड़ा दम, 21 वें दिन का कलेक्शन है शॉकिंग
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Car Door Slamming Rule: इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
Embed widget