एक्सप्लोरर

Canada: कनाडा में मंदिर को किया अपवित्र, एक संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

India Canada Tension: 12 अगस्त को कनाडा में एक मंदिर को अपवित्र किए जाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Canada Desecrating Temples: कनाडा में एक मंदिर को अपवित्र करने का मामला सामने आया था. अब इस मामले में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. बीते 12 अगस्त को कनाडा में एक एक मंदिर को अपवित्र किया गया था, ऐसे में पुलिस इस घटना में शामिल संदिग्धों की तलाश कर रही थी, जिसमें अब पहली गिरफ्तारी हुई है. 

अगस्त में कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने सरे स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की थी. इसके साथ ही मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक बातें लिखी गई थीं. वहीं, भित्तिचित्रों का छिड़काव कर  मंदिर को अपवित्र किया गया था.

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) की सरे टुकड़ी के एक प्रवक्ता ने कहा कि 12 अगस्त और 14 अगस्त की घटनाओं के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है. 

लक्ष्मी नारायण मंदिर को बनाया गया था निशाना 

12 अगस्त को सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर को अपवित्र करने के साथ ही दरवाजों पर पोस्टर चिपका दिए गए थे. सामने के गेट पर लगे पोस्टर में ओटावा में भारत के उच्चायुक्त के साथ-साथ टोरंटो और वैंकूवर में इसके महावाणिज्य दूत के नाम और तस्वीरों के नीचे "वांटेड" शब्द था. पीछे के दरवाज़ों पर लगे दूसरे पोस्टर में कनाडा से 18 जून को खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका की जाँच करने का आह्वान किया गया था. वहीं, 14 अगस्त को जिस मंदिर को निशाना बनाया गया, उसकी पहचान नहीं हो सकी है. 

भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बीते 18 सितंबर को आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार हो सकती है. उनके इस बयान के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंध खराब हो गए हैं. भारत पहले ही  ट्रूडो के आरोपों को बेतुका कहकर खारिज कर चुका है. मालूम हो कि निज्जर को भारत ने 2020 में ही आतंकवादी घोषित किया था.

 ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी मीडिया को कंट्रोल कर रहा चीन', अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget