एक्सप्लोरर

कैबिनेट की पहली बैठक में इमरान सरकार का फैसला, पाक से बाहर नहीं जा सकेंगे नवाज और मरियम शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के नवगठित मंत्रिमंडल की बैठक में आज पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम के नाम ‘एक्जिट कंट्रोल लिस्ट’ में शामिल करने का निर्णय किया गया.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के नवगठित कैबिनेट की आज पहली बैठक हुई है. बैठक में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम के नाम ‘एक्जिट कंट्रोल लिस्ट’ में शामिल करने का निर्णय किया गया. इस फैसले के बाद दोनों पाकिस्तान छोड़कर नहीं जा सकेंगे.

सरकार के भ्रष्टाचार निरोधी अभियान के तहत लिया फैसला

सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अगुवाई में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में आर्थिक चुनौतियों और खर्च में कटौती से जुड़े उपायों पर भी चर्चा की गयी. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने सरकार के भ्रष्टाचार निरोधी अभियान के तहत शरीफ और मरियम के नाम को ‘एक्जिट कंट्रोल लिस्ट’ में शामिल करने का निर्णय किया है.

हसन और हुसैन पर भी होगी कार्यवाही

मंत्रिमंडल ने कानून और गृह मंत्रालयों को शरीफ के बेटों हसन और हुसैन एवं पूर्व वित्त मंत्री इसहाक डार के खिलाफ जारी रेड वारंट की तामील करते हुए उन्हें पाकिस्तान लाने का निर्देश दिया है. तीनों राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों में नामजद हैं और जवाबदेही अदालत इन्हें ‘भगोड़ा अपराधी’ घोषित कर चुकी है. मंत्री ने कहा कि कानून मंत्रालय को शरीफ परिवार के स्वामित्व वाले एवेनफील्ड संपत्ति को लेकर ब्रिटेन की सरकार से संपर्क करने का भी निर्देश दिया गया है.

अगले तीन महीनों तक विदेशी दौरे पर नहीं जाएंगे इमरान

मंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई. मुशर्रफ पिछले साल से दुबई में हैं और कई मामलों में पाकिस्तानी अदालतों ने उनके खिलाफ सम्मन जारी किया है. सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि बहुत जरूरी नहीं होने पर प्रधानमंत्री अगले तीन महीने तक विदेशी दौरों पर नहीं जाएंगे. विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget